फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: व्यक्ति के ये 5 गुण बनाते हैं जीवन में सफल, कभी नहीं होती पैसों की कमी

Sun, 17 Apr 2022 11:25 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 17 Apr 2022 11:25 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti Motivation Thought in Hindi for successful in life
व्यक्ति के ये 5 गुण बनाते हैं जीवन में सफल - फोटो : amarujala
Chanakya Niti In Hindi: महान विद्वान और अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है, उनके द्वारा बताई गई नीतियां आज भी कारगर और सत्य के करीब हैं। आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। साथ ही आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति गुण और अवगुणों के बारे में भी जिक्र किया है। चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति के अंदर मौजूद गुण उसे सफलता की ऊंचाई पर ले जाते हैं। वहीं उसके अवगुण व्यक्ति को जीवन में असफल भी बनाते हैं। इसके अलावा आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति के कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया है जो यदि व्यक्ति के अंदर मौजूद हों तो उसे अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता। आइए जानते मनुष्य के उन गुणों के बारे में.... 

 
Chanakya Niti Motivation Thought in Hindi for successful in life
व्यक्ति के ये 5 गुण बनाते हैं जीवन में सफल - फोटो : istock
ज्ञान

चाणक्य नीति अनुसार ज्ञान एक ऐसी पूंजी है जो पूरी उम्र व्यक्ति के साथ रहती है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सफलता पाने के लिए ज्ञान का होना जरूरी है। आप जो काम कर रहे हैं अगर उसकी आपको पूरी जानकारी होगी तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इसके अलावा सिर्फ अपने काम ही नहीं बल्कि सभी विषयों का ज्ञान रखने वाला व्यक्ति जीवन में जरूर सफल बनता है। 

Chanakya Niti Motivation Thought in Hindi for successful in life
व्यक्ति के ये 5 गुण बनाते हैं जीवन में सफल - फोटो : istock
आत्मविश्वास

सफल बनने के लिए जीवन में आत्मविश्वास का होना बेहद जरूरी है। अगर आप सफलता पाना चाहते हैं, तो अपने आत्मविश्वास को कभी डगमगाने न दें, क्योंकि आत्मविश्वासी व्यक्ति को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti Motivation Thought in Hindi for successful in life
व्यक्ति के ये 5 गुण बनाते हैं जीवन में सफल - फोटो : istock
धन संचय

पैसा कमाने से ज्यादा मुश्किल काम होता है उसे जोड़कर रखना। चाणक्य नीति अनुसार, जो व्यक्ति अपने बुरे समय के लिए पैसा जोड़कर रखता है वो हमेशा सुखी रहता है। ऐसे व्यक्ति का कभी कोई काम पैसों की वजह से नहीं रूकता।

विज्ञापन
Chanakya Niti Motivation Thought in Hindi for successful in life
व्यक्ति के ये 5 गुण बनाते हैं जीवन में सफल - फोटो : istock
मेहनती लोग

एक पुरानी कहावत है कि मेहनत से व्यक्ति कुछ भी हासिल कर सकता है। चाणक्य नीति भी यही कहती है। सफल होने के लिए मेहनती होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, जो लोग मेहनती होते हैं, उन्हें सफलता मिलकर ही रहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed