फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: अगर आपके स्वभाव में हैं ये तीन चीजें तो निश्चित होगी आपकी बर्बादी

Tue, 02 Feb 2021 07:16 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 02 Feb 2021 07:16 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi these three things may destroy your life said Chanakya
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

आचार्य चाणक्य बेहद विद्वान, कुशल रणनीतिकार और दूरदृष्टा थे। वे आचार्य कौटिल्य और विष्णु गुप्त नाम से पहचाने जाते थे। उन्होंने चाणक्य नीति शास्त्र नामक बेहद उपयोगी ग्रंथ की रचना की। उन्होंने इस ग्रंथ में सफलता पाने के सुझाव और सूत्र नीतियों के रूप में बताए हैं। चाणक्य नीति शास्त्र में सैद्धांतिक ज्ञान की बजाय व्यावहारिक शिक्षा की बातें हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, इंसान के स्वभाव में अगर तीन चीजें आ जाती हैं तो उसकी बर्बादी निश्चित हो जाती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-  

Chanakya Niti in Hindi these three things may destroy your life said Chanakya
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

आचार्य चाणक्य ने कहा है, 'अहंकार, क्रोध और लालच इंसान की काबीलियत को खा जाते हैं।' चाणक्य का यह कथन सत्य और व्यावहारिक है। जिस व्यक्ति के ऊपर ये तीन चीजें हावी हो जाएं तो उस व्यक्ति को तबाह होते ज्यादा देर नहीं लगती है। ऐसे व्यक्ति की सोचने समझने की क्षमता नष्ट हो जाती है। 

Chanakya Niti in Hindi these three things may destroy your life said Chanakya
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य के अनुसार, जिस व्यक्ति के स्वभाव में अहंकार आता है तो सबसे पहले उसके बातचीत करने का तरीका बदलता है। जब क्रोध आता है तो उसकी बुद्धि काम नहीं करती और मुख और क्रिया से नकारात्मक चीजें निकलती हैं। जबकि लालच मनुष्य को किसी भी तरह की सीमा को लांघने पर मजबूर कर देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi these three things may destroy your life said Chanakya
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

ऐसा मनुष्य ना तो किसी का प्रिय होता है और ना ही उसे समाज और परिवार का साथ मिलता है। ऐसा मनुष्य अपने जीवन में सिर्फ और सिर्फ अकेला ही रह जाता है। इस कारण व्यक्ति को अपने स्वभाव में ये तीन चीजें कभी भी नहीं लानी चाहिए। 

विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi these three things may destroy your life said Chanakya
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

इसके साथ ही आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग छल-कपट या बुरे कार्यों से पैसा कमाते हैं उनके पास ज्यादा देर तक पैसा नहीं टिकता है। ऐसे लोग परेशानियों से घिर जाते हैं और जल्द ही उनका आर्थिक जीवन बर्बाद हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed