फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: इन लोगों के पास सदा रहता है पैसा, नहीं होती है कोई कमी

Mon, 04 Jan 2021 05:46 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 04 Jan 2021 05:46 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi these people have always blessed says Chanakya
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य एक महान रणनीतिकार और कूटनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपने नीति ग्रंथ चाणक्य नीति में लोगों के कल्याण के लिए कई सूत्र नीतियों के रूप में बताएं हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ विशेष प्रकार के लोगों को कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ये लोग सर्वगुण संपन्न होते हैं।

Chanakya Niti in Hindi these people have always blessed says Chanakya
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
मजबूत इरादों वाला

एक सफल व्यक्ति वही होता है जो अपने इरादों का पक्का और मेहनती होता है। ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं। परंतु इसके विपरीत जो लोग आज के काम को कल पर टालते हैं, ऐसे लोगों के पास धन कभी नहीं आता है। चाणक्य कहते हैं कि सफलता में आलस बड़ी बाधा है। यह इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है।

Chanakya Niti in Hindi these people have always blessed says Chanakya
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

ईमानदार
जो व्यक्ति किसी लालच या स्वार्थ के कारण अपना स्वभाव नहीं बदलते हैं ऐसे व्यक्ति कभी भी गरीब नहीं होते हैं। ऐसे लोग न केवल दिल से अमीर होते हैं बल्कि मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा इन पर बरसती है। इंसान को कभी भी स्वार्थ के लिए अपना स्वभाव नहीं बदलना चाहिए। व्यक्ति को हर इंसान के साथ समान आचरण और बर्ताव करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi these people have always blessed says Chanakya
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

विनम्र
चाणक्य नीति के अनुसार, विनम्र स्वभाव के व्यक्ति जल्दी सफलता हासिल करते हैं। दरअसल, व्यक्ति का दूसरों के साथ कैसा बर्ताव है, यह भी उसकी सफलता को तय करता है। ऐसे में व्यक्ति को व्यवहार को लेकर बड़ा ही सतर्क और सजग रहना चाहिए।

विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi these people have always blessed says Chanakya
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

धन को सही से खर्च करने वाला
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। धन को आवश्यकता के आधार पर ही खर्च करना चाहिए। इसके साथ ही भविष्य के लिए हमेशा धन की बचत करनी चाहिए। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में निवेश करके भी धन को सुरक्षित रखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed