फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya Niti in Hindi these 4 things necessary to get success

चाणक्य नीति की ये 4 बातें हमेशा याद रखें, कदम चूमेगी कामयाबी

Fri, 04 Dec 2020 07:01 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 04 Dec 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi these 4 things necessary to get success
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य नीति शास्त्र बेहद ही उपयोगी ग्रंथ है। इस ग्रंथ में आचार्य चाणक्य ने मनुष्य और समाज के कल्याण के लिए कई बातें बताई हैं। आचार्य चाणक्य ने सफलता पाने के लिए चार चीजों को बेहद ही अहम माना है। आइए जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार कौनसी चार चीजें कामयाबी के लिए जरूरी होती हैं- 

विज्ञापन

Chanakya Niti in Hindi these 4 things necessary to get success
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
अनुशासन

चाणक्य नीति के अनुसार, सफलता पाने के लिए अनुशासन बेहद आवश्यक है। जीवन में अनुशासन के बिना सफलता नहीं मिलती है। जो व्यक्ति जीवन में अनुशासन और नियम के साथ रहता है सफलता ऐसे लोगों के कदम चूमती है। वहीं, जो व्यक्ति अनुशासन और नियम के साथ नहीं चलता उसको हमेशा हार का मुंह देखना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chanakya Niti in Hindi these 4 things necessary to get success
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
सक्रियता

किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए उस क्षेत्र में सक्रियता बनी रहनी आवश्यक है। चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति आलसी होता है उसको कभी सफलता नहीं मिलती है। इसलिए सफलता के लिए सक्रियता होनी आवश्यक है। आलस्य इंसान का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है। 

विज्ञापन

Chanakya Niti in Hindi these 4 things necessary to get success
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
जुनून

चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति में सफलता पाने के लिए जुनून का होना बेहद जरूरी होता है। लक्ष्य को पाने का जुनून ही व्यक्ति को सफलता के शिखर पर पहुंचाता है। इसलिए हमेशा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत करनी चाहिए।

Chanakya Niti in Hindi these 4 things necessary to get success
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
मजबूत इरादे

एक सफल व्यक्ति वही होता है जो अपने इरादों का पक्का और मेहनती होता है। ऐसे व्यक्ति सफल होते हैं। परंतु इसके विपरीत जो लोग आज के काम को कल पर टालते हैं, ऐसे लोगों के पास धन कभी नहीं आता है। 

Chanakya Niti in Hindi these 4 things necessary to get success
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
विनम्रता

चाणक्य नीति के अनुसार, विनम्र स्वभाव के व्यक्ति जल्दी सफलता हासिल करते हैं। दरअसल, व्यक्ति का दूसरों के साथ कैसा बर्ताव है, यह भी उसकी सफलता को तय करता है। ऐसे में व्यक्ति को व्यवहार को लेकर बड़ा ही सतर्क और सजग रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed