फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: इन 5 आदतों के कारण व्यक्ति को कभी नहीं मिलता सम्मान, जिंदगी भर रहती हैं परेशानी

Sat, 10 Feb 2024 09:46 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 10 Feb 2024 09:46 AM IST
विज्ञापन
chanakya niti in hindi Due to these 5 habits a person never gets respect
Chanakya Niti - फोटो : istock

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है, जिसमें उन्होंने मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। इस नीति शास्त्र में उन सभी बातों का उल्लेख हैं, जो आज भी युवाओं का मार्गदर्शित करती हैं। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति का आत्मसम्मान ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। हालांकि चाणक्य नीति में इस बात का भी जिक्र है कि, इंसान की आदतों पर ही उसका सम्मान निर्भर करता है। यदि किसी व्यक्ति की आदतें खराब होती हैं, तो वह जीवन में कई परेशानियों का सामना करता है। साथ ही ऐसे लोगों को भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ता है। यदि आप सम्मान पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले दूसरों का सम्मान करें। लेकिन कई बार व्यक्ति के अंदर कुछ ऐसी भी आदतें होती हैं, जिसकी वजह से उसे समाज में हमेशा शर्मिंदा होना पड़ता है। साथ ही करियर में भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आइए उन आदतों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

chanakya niti in hindi Due to these 5 habits a person never gets respect
Chanakya Niti - फोटो : istock

झूठ बोलना
आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से लोग उन पर भरोसा नहीं करते हैं। इसके अलावा झूठ बोलने से आप अपना मान-सम्मान भी खो देते हैं। इसलिए भूलकर भी झूठ का सहारा न लें।

chanakya niti in hindi Due to these 5 habits a person never gets respect
Chanakya Niti - फोटो : istock

किसी की बुराई न करें
दूसरों की बुराई करना बहुत गलत आदत है। ऐसा करने से व्यक्ति खुद की कमियां भूल जाता है और दूसरों की कमियां देखने लगता है। ऐसे लोगों को समाज में भी सम्मान नहीं मिलता। साथ ही समाज के लोग ऐसे व्यक्तियों से दूरियां बनाने लग जाते हैं। इसलिए भूलकर भी किसी की बुराई न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti in hindi Due to these 5 habits a person never gets respect
Chanakya Niti - फोटो : Istock

लालच
'लालच बुरी बला' ये कहावत तो सभी ने सुनी होगी। ये कहावत सभी को इसलिए सुनाई जाती हैं क्योंकि लालच में इंसान सब कुछ गवा देता है। लालच करने से इंसान के सभी गुणों का महत्व भी खत्म हो जाता है। चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को हमेशा मेहनत से धन कमाना चाहिए। कुछ लोग लालच के चक्कर में आकर अक्सर छल कपट से धन कमाते हैं। इसलिए ऐसा न करें।

विज्ञापन
chanakya niti in hindi Due to these 5 habits a person never gets respect
Chanakya Niti

गंदी तरह से रहना
चाणक्य नीति के अनुसार गंदी तरह से रहने पर व्यक्ति के पास नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही उसके पास लक्ष्मी का ठहराव नहीं होता है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा अपने आस-पास साफ सफाई रखनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed