एक महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, परम ज्ञानी चाणक्य को कौन नहीं जानता है। उनकी असाधारण नीतियों की बदौलत ही चंद्रगुप्त मौर्य जैसा साधारण व्यक्ति मगध का सम्राट बन पाया। उनकी नीतियां हमेशा मनोबल बढ़ाने का काम करती हैं व जीवन में संघर्ष करके आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। हम यहां कुछ ऐसी ही चाणक्य नीतियों के बारे में बताएंगे, जो आपको जीवन में सफलता पाने के लिए सहायक साबित होंगी।
{"_id":"5e426c998ebc3ee61a2aed58","slug":"chanakya-niti-for-successful-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीख: चाणक्य नीति से जानिए, कैसे मिलेगी जीवन में सफलता","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
सीख: चाणक्य नीति से जानिए, कैसे मिलेगी जीवन में सफलता
Wed, 12 Feb 2020 01:26 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालात बदलने का प्रयास करें
- चाणक्य के अनुसार बहुत लोग हालात बदलने का प्रयास नहीं करते हैं। वो सोचते हैं कि जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दो हमें क्या करना है। जो लोग कुछ अलग करना चाहते हैं ऐसे लोग भीड़ से निकलकर ऊपर उठना चाहते हैं और अपने आपको प्रसिद्ध करने के लिए अपना सब कुछ झोंक देते हैं। उन्हे यह डर नहीं होता है कि वे हार जाएंगे। उन लोगों का यही तरीका उन्हें भीड़ से अलग बनाता है।
दूसरों की गलतियों से सीखें
- चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति हमेशा दूसरों की गलतियों से ही सीखता है। अगर वह अपने ऊपर प्रयोग करेगा तो सीखने के लिए उसकी उम्र कम पड़ सकती है। चाणक्य के अनुसार मित्रता हमेशा बराबरी के लोगों से रखनी चाहिए। जो लोग आपके बराबर के नहीं होंगे वह हमेशा कष्टदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पछतावा न करें
- जो समय बीत गया हो उसके लिए कभी पछतावा नहीं करना चाहिए। समझदार व्यक्ति हमेशा मौजूदा समय पर फोकस करता है और भविष्य के बारे में भी चिंतित नहीं होता है।
विज्ञापन
शिक्षा
- शिक्षा से मित्रता रखनी चाहिए। शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है। शिक्षा के सामने बल और सुंदरता दोनों ही निरर्थक हैं।