फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार इन लोगों को कभी नहीं होती धन की कमी, समाज में भी मिलता है सम्मान

Mon, 15 Apr 2024 11:34 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 15 Apr 2024 11:34 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti for money know how to save your money
Chanakya Niti For Money - फोटो : istock

Chanakya Niti For Money: हर व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है। इसके लिए वह निरंतर प्रयास भी करता है। हालांकि, सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए जीवन में चाणक्य नीति का पालन करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, आचार्य चाणक्य एक महान विचारक थे। उन्होंने के एक नीति शास्त्र की रचना की है, जिसमें मनुष्य के मार्गदर्शन के लिए कई बातों का जिक्र किया गया है।



आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि व्यक्ति जीवन में अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें और योजनाबद्ध तरीके से उन्हें सम्पन्न करें, तो वह कामयाबी को हासिल कर सकता है। साथ ही उसे कभी धन की कमी भी नहीं होती। वहीं कुछ लोग विलासिता जीवन जीने के लिए कठिन परिश्रम भी करते हैं। ऐसे लोग अपने लक्ष्य में कामयाब भी होते हैं। साथ ही उन्हें समाज में भी सम्मान मिलता है। आइए आचार्य चाणक्य के अनुसार उस व्यक्ति के बारे में जान लेते हैं, जिसे धन की कमी नहीं होती है।

Chanakya Niti for money know how to save your money
Chanakya Niti For Money - फोटो : istock

ब्रह्म मुहूर्त में  उठने वाला व्यक्ति

आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि कोई व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कार्यों को पूर्ण करता है, तो वह जीवन में खुब तरक्की करता है। तरक्की करने पर वह अपनी जीवनशैली में भी सुधार लाता है और उसे धन की कमी भी नहीं होती।

Chanakya Niti for money know how to save your money
Chanakya Niti For Money - फोटो : istock
घमंड न दिखाने वाला व्यक्ति

घमंड सफल व्यक्ति को भी असफल बना देता है। इसलिए किसी भी तरह का घमंड जीवन में नहीं करना चाहिए। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, यदि कोई व्यक्ति अपने पद का सम्मान करता है और किसी भी तरह का घमंड नहीं दिखाता। ऐसा व्यक्ति जीवन में हमेशा सफल होता है। उसके पास धन दौलत की कभी कमी नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti for money know how to save your money
Chanakya Niti For Money - फोटो : istock

मेहनत करने वाला व्यक्ति
मेहनत ही व्यक्ति को उसके मुकाम तक पहुंचाती है। इसी पर आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मेहनत करने वाले व्यक्ति के पास कभी धन की कमी नहीं होती। वह अपनी मेहनत से वह सब कुछ पा लेता है, जो उसे चाहिए होता है।

विज्ञापन
Chanakya Niti for money know how to save your money
Chanakya Niti For Money - फोटो : istock

दान करने वाला व्यक्ति
यदि कोई व्यक्ति अपने से कमजोर व्यक्ति की सहायता करता है और हमेशा दान के कार्य करता है। उस व्यक्ति को भी कभी धन की कमी नहीं होती। ईश्वर की कृपा भी उसपर बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed