Vidur Niti: इंसान की पहचान उसके गुणों से की जाती है। उसका व्यवहार ही उसे औरों से अलग बनाता है। अच्छा व्यवहार न केवल आपको लाभ पहुंचाता है बल्कि इससे मान सम्मान की भी प्राप्ति होती है। विदुर जी ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के ऐसे गुणों का जिक्र किया है, जो उसे एक अच्छा इंसान बनाते हैं। इन गुणों की सहायता से वह सफलता की शिखर पर पहुंचता है। दरअसल, महात्मा विदुर महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक हैं। वह महाभारत के महान विचारक थे।
Vidur Niti: दिल जीत लेते हैं ऐसे व्यवहार के लोग, हमेशा रखनी चाहिए इनसे मित्रता
मधुर व्यवहार
विदुर जी ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि मधुर व्यवहार वाला व्यक्ति अक्सर सभी की दिल जीत लेता है। ऐसे लोग हर परिस्थिति में विनम्रता से पेश आते हैं, जिसके चलते वह अपनी परेशानियों का हल आसानी से निकाल लेते हैं। ये लोग संकट के समय हमेशा दूसरों के काम भी आते हैं।
ज्ञान का दिखावा
अपने ज्ञान का दिखावा ना करने वाला व्यक्ति बहुत सुलझा होता है। ऐसे लोगों को समाज में हर जगह सम्मान मिलता है। इसलिए इनसे हमेशा मित्रता रखनी चाहिए। ऐसे लोग समय के साथ-साथ अपने ज्ञान का विस्तार और अच्छे तरीके से करते हैं।
भरोसेमंद
इंसान को इंसान से जोड़ने के लिए भरोसा बहुत जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति भरोसेमंद हैं, तो वह आसानी से सभी का दिन जीत सकता है। ऐसे लोग संकट में आपके काम आते है। इन लोगों से अपने मन की बात साझा करने से अच्छे सुझाव भी मिलते है।
ईर्ष्या का भाव न हो
विदुर जी ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि ईर्ष्या का भाव न रखने वाले व्यक्ति से हमेशा मित्रता रखनी चाहिए। ऐसे लोग सभी को पसंद होते है। आपकी सफलता में खुश होने वाला व्यक्ति आपको हमेशा सफल होता देखना चाहेगा।