फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: इन पांच लोगों के पास कभी नहीं ठहरता पैसा, जिंदगी भर रहते हैं परेशान

Wed, 17 Jan 2024 09:59 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 17 Jan 2024 09:59 AM IST
सार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान थे जिनकी गणना विश्व के श्रेष्ठतम विद्वानों में की जाती हैं।

विज्ञापन
chanakya-niti for money in hindi-money-never-stays-in-the-hands-of-these-people
Chanakya Niti - फोटो : Istock

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान थे जिनकी गणना विश्व के श्रेष्ठतम विद्वानों में की जाती हैं। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति आज भी युवाओं का मार्गदर्शित करती हैं। उन्होंने जीवन से जुड़े सभी विषयों पर अपने विचारों को व्यक्त किया है। आचार्य चाणक्य की नीतियों में सुखी जीवन के रहस्य छिपे हैं। वहीं उज्ज्वल भविष्य के लिए आमतौर पर सभी पैसे जोड़ते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो लाख कोशिशों के बाद भी पैसा जमा करने में असमर्थ होते हैं। इसका कारण उनकी बुरी आदतें भी हो सकती है। चाणक्य नीति के अनुसार जिन लोगों की आदतें बेहद ही खराब होती हैं उन्हें भविष्य में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसे लोगों के हाथों में बिल्कुल भी पैसा नहीं टिकता है। उनके जीवन में हमेशा तंगी बनी ही रहती हैं। आइए जानते हैं इसके अलावा किन लोगों के पास धन नहीं ठहरता है।

chanakya-niti for money in hindi-money-never-stays-in-the-hands-of-these-people
Chanakya Niti - फोटो : istock

देर तक सोने वाले लोग
चाणक्य के अनुसार जो लोग देर तक सोते हैं उन लोगों पर पैसा बिलकुल भी नहीं टिकता है। क्योंकि देर तक सोने वाले लोगों का अधिकांश समय सोने में जाता है। इसलिए उन्हें भविष्य में भी कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। साथ ही ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी भी नाराज रहती है।

chanakya-niti for money in hindi-money-never-stays-in-the-hands-of-these-people
Chanakya Niti

आलसी लोग
कुछ लोग बहुत आलसी होते हैं। इसका असर उनके जीवन पर भी पड़ता है। चाणक्य के अनुसार, जिन लोगों में आलस होता है वह कभी भी धन जमा नहीं कर पाते। ऐसे लोग आलस के चलते धन लाभ के कई मौके भी गंवा देते हैं। जिससे उन्हें भविष्य में समस्याएं झेलनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya-niti for money in hindi-money-never-stays-in-the-hands-of-these-people
Chanakya Niti - फोटो : istock

बुरी संगत वाले लोग
इंसान की संगत का असर उसके जीवन पर पड़ता है। गलत संगत के लोग गलत राह पर चलते हैं। चाणक्य के अनुसार जिन लोगों की संगत गलत होती है वह जीवन में गलत जगह फंस जाते हैं। साथ ही ये लोग पैसों को गलत जगह पर उपयोग करते है। इसलिए ऐसे लोगों पर पैसा कभी नहीं टिकता है।

विज्ञापन
chanakya-niti for money in hindi-money-never-stays-in-the-hands-of-these-people
Chanakya Niti - फोटो : अमर उजाला।

महिलाओं का अपमान करने वाले लोग
चाणक्य के अनुसार जो लोग महिलाओं को अपमानित करते हैं उन लोगों पर कभी भी पैसा नहीं रुकता है। क्योंकि महिलाओं का अपमान करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज होती हैं और वह व्यक्ति कंगाल होने की राह पर आ सकता है। इसलिए भूलकर भी ऐसा न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed