फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: ऐसे लोगों पर कभी नहीं होती है मां लक्ष्मी की कृपा, सदा रहते हैं कंगाल

Sun, 09 May 2021 07:25 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 09 May 2021 07:25 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti for money in Hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य दूरदर्शी और महान रणनीतिकार थे। उन्होंने चाणक्य नीति जैसा महान ग्रंथ लिखा है, जिसमें लोक कल्याण की बातें नीतियों के रूप में बताई हैं। यदि कोई व्यक्ति चाणक्य नीति में बताई गई बातों का पालन करता है तो वह अपने जीवन को सफल बना सकता है। भौतिक सुख-संसाधनों की प्राप्ति के लिए धन आवश्यक होता है। धन के महत्व को समझाते हुए आचार्य चाणक्य ने बताया है कि कुछ विशेष लोगों की आदतों के कारण उनके पास धन कभी नहीं रुकता है। उनका संपूर्ण जीवन दरिद्रता में ही बीतता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से- 

Chanakya Niti for money in Hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
सुबह देर तक सोने वाला

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो सुबह देर तक सोते रहते हैं और सूर्योदय हो जाने के बाद भी अपना बिस्तर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे लोगों पर कभी भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती हैं। ऐसे लोगों के यहां सदा दरिद्रता का वास होता है।

Chanakya Niti for money in Hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
शारीरिक गंदगी वाला

चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग गंदे वस्त्र पहनते हैं, अपने दांत साफ नहीं करते हैं और साफ-सफाई से नहीं रहते हैं, ऐसे लोगों के यहां मां लक्ष्मी कभी वास नहीं करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti for money in Hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
अधिक भोजन करने वाला

नीतिशास्त्र के अनुसार आवश्यकता से अधिक भोजन का उपभोग भी दरिद्रता की ओर ले जाता है। जो लोग आवश्यकता से अधिक भोजन का उपभोग करते हैं, उनकी सेहत तो खराब होती ही है। साथ ही ऐसे लोगों के यहां सदा अन्न और धन की परेशानी बनी रहती है।

विज्ञापन
Chanakya Niti for money in Hindi
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
कटु बोलने वाला

चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को सदैव मीठी वाणी बोलनी चाहिए। मीठी वाणी बोलने वाला सभी का प्रिय होता है और समाज में वह सदैव सम्मान पाता है। कठोर वाणी बोलने के कारण न केवल लोगों से संबंध खराब होते हैं बल्कि ऐसे घर में कभी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed