फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहुत जल्दी नष्ट हो जाते हैं ये लोग, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

Mon, 24 May 2021 10:37 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 24 May 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
Chanakya niti for life motivational quotes in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य की गिनती आज के समय में भी श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। आचार्य चाणक्य न केवल एक विद्वान बल्कि एक योग्य शिक्षक भी थे। इन्होंने विश्वप्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की और वहीं पर शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों को शिक्षा भी प्रदान की। इनके जीवन का बहुत सारा हिस्सा अध्यापन के कार्य में ही व्यतीत हुआ। ये कई विषयों की गहरी समझ रखते थे। ये अर्थशास्त्र के मर्मज्ञ थे, जिसके कारण इन्हें कौटिल्य कहा जाता था। आचार्य चाणक्य एक कुशल, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे। इन्होंने अपनी बुद्धि और नीतियों के बल पर ही नंद वंश का नाश करकें चंद्रगुप्त को एक साधारण बालक से सम्राट के रूप में स्थापित किया। इनके द्वारा लिखित नीतिशास्त्र की बातें आज भी लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं लेकिन इनकी नीतियों को कई बार तोड़मरोड़ कर पेश किया जाता है। यदि नीति शास्त्र की बातों के अर्थ को सही प्रकार से समझा जाए तो यह जीवन के हर एक पहलू के स्पर्श करती हैं। नीतिशास्त्र की शिक्षाओं के सार को अपने जीवन में उतारकर व्यक्ति सुखी और संतुष्ट जीवन व्यतीत कर सकता है। नीति शास्त्र में तीन ऐसी चीजों के बारे में बताया है जो बहुत जल्दी नष्ट हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya niti for life motivational quotes in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
नदी किनारे लगे हुए पेड़

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि नदी किनारे लगे हुए पेड़ बहुत जल्दी नष्ट हो जाते हैं क्योंकि जब नदीं में वेग आता है तो वह सबसे पहले अपने आस-पास की चीजों को बहा ले जाता है। कहने का तात्पर्य यह है कि नदी के वेग से सदैव दूर रहना चाहिए।

Chanakya niti for life motivational quotes in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
दूसरों के घर में रहने वाले लोग

चाणक्य के अनुसार जो लोग दूसरों के घर में रहते हैंं, वे बहुत जल्दी नष्ट हो जाते हैं, क्योंकि ऐसे व्यक्ति के पास स्वयं का कुछ नहीं होता है। ये केवल दूसरों पर आश्रित होते हैं और दूसरों पर आश्रित रहने वालों का कोई अस्तित्व नहीं होता है, इसलिए ये बहुत जल्दी नष्ट हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti for life motivational quotes in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
बिना मंत्री राजा

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बिना मंत्री का राजा बहुत जल्दी नष्ट हो जाता है क्योंकि मंत्री ही वह व्यक्ति होता है जो राजा को सही समय पर सही सलाह देता है और उसे राज्य के बारे में अवगत कराता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed