{"_id":"6302f683a11c04765b56a6ee","slug":"buddha-quotes-mahatma-gautam-buddha-ke-anmol-vichar-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gautam Buddha Ke Vichar: महात्मा बुद्ध के इन अनमोल विचारों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Gautam Buddha Ke Vichar: महात्मा बुद्ध के इन अनमोल विचारों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत
Gautam Buddha Ke Vichar: महात्मा गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक थे। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा लोगों को अहिंसा और करुणा का भाव सिखाया। गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल स्थित लुम्बिनी में 563वीं ईसा पूर्व में एक राजपरिवार में हुआ था। गौतम बुद्ध के अनमोल विचार व्यक्ति को जीवन में सफल और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। भारत समेत कई देशों में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। यदि आप अपने जीवन में ज्ञान का प्रकाश चाहते हैं और जीवन को बेहतर तरीके से जीना चाहते हैं, तो महात्मा बुद्ध के अनमोल वचन को एक बार जरूर पढ़ें। आइए जानते हैं महात्मा बुद्ध के कौन से विचार हैं जो मनुष्य को सफल बनाते हैं...
महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार
बुद्ध के अनुसार, इंसान जैसा सोचता है, उसकी सोच जैसी होती है वह वैसा ही बना जाता है। कोई मनुष्य बुरी सोच के साथ बोलता या काम करता है, तो उसे कष्ट ही मिलता है। वहीं यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है, तो उसे जीवन में खुशियां मिलती हैं। ये खुशी उसकी परछाई की तरह उसका साथ कभी नहीं छोड़ती है।
2 of 7
महात्मा बुद्ध के इन अनमोल विचारों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत
- फोटो : istock
महात्मा गौतम बुद्ध ने कहा है कि जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त करना है। यदि स्वयं पर विजय प्राप्त कर लिया तो फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी। इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।
3 of 7
महात्मा बुद्ध के इन अनमोल विचारों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत
- फोटो : Pixabay
गौतम बुद्ध कहते हैं कि व्यक्ति कभी भी बुराई से बुराई को खत्म नहीं कर सकता है। इसे खत्म करने के लिए व्यक्ति को प्रेम का सहारा लेना पड़ता है। प्रेम से दुनिया की हर बड़ी चीजों को जीता जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
महात्मा बुद्ध के इन अनमोल विचारों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत
- फोटो : pixabay
महात्मा बुद्ध के अनुसार, भविष्य के बारे में सपने देखकर अभी से मत उलझो। भूतकाल के समय को याद करके पछताने से अच्छा है अपने वर्तमान में रहो। खुश रहने का सबसे अच्छा तरीका यही है।
विज्ञापन
5 of 7
महात्मा बुद्ध के इन अनमोल विचारों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत
- फोटो : Pixabay
जिस तरह से एक जलता हुआ दिया हजारों लोगों को रौशनी देता है, ठीक वैसे ही खुशियां बाटने से आपस में प्यार बढ़ता है। बुद्ध के अनुसार, खुशियां बांटने से हमेशा बढ़ती हैं। कभी कम नहीं होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।