फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

chanakya niti: इन बातों का रख लिया ध्यान तो नहीं करना पड़ेगा समस्याओं का सामना

Mon, 03 May 2021 09:26 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 03 May 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
Always keep these things in mind to avoid problems
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य एक श्रेष्ठ विद्वान थे। आज भी उनकी गिनती श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। उनके द्वारा लिखे गए नीति शास्त्र की बातें आज भी बहुत प्रासंगिक हैं। नीति शास्त्र में जीवन के पहलुओं से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया गया है। यदि इन बातों को सही से समझा जाए और अपने जीवन में उतार लिया जाए तो व्यक्ति एक सुखी और सफल जीवन व्यतीत कर सकता है। आचार्य चाणक्य ने ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बताया है, यदि जिन्हें ध्यान में रखा जाए तो समस्याओं से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। 

Always keep these things in mind to avoid problems
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

दृष्टिपूतं न्यसेत्पादं वस्त्रपूतं जलं पिबेत्।
सत्यपूतं वदेद्वाचं मनः पूतं समाचरेत्।।


आचार्य चाणक्य कहते हैं इस श्लोक में कहते हैं कि पैर सदैव देखकर ही रखना चाहिए। इससे आप कई दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। कई बार हम बिना देखे चलते रहते हैं और गलत जगह पर पैर रख जाने से चोट आदि लगने का डर रहता है। इसलिए सदैव देखकर ही पांव रखना चाहिए।

Always keep these things in mind to avoid problems
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

पानी सदैव कपड़े से छानकर पिएं
आचार्य चाणक्य इस श्लोंक के माध्यम से कहते हैं कि पानी को सदैव छानकर पीना चाहिए। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है। पहले के समय में तालाब, कुंआ, पोखरों से पानी पीने के लिए लाया जाता था। ऐसे में चाणक्य ने कहा कि पानी छानकर ही पीना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Always keep these things in mind to avoid problems
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

कार्य करते समय बुद्धि का प्रयोग 
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि चाहे कोई भी कार्य कर रहे हो अपनी बुद्धि का प्रयोग करते हुए ही करना चाहिए। कहने का तात्पर्य यह है कि हर कार्य सही प्रकार से सोच विचार करने के बाद ही करना चाहिए।

विज्ञापन
Always keep these things in mind to avoid problems
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

सदा सत्य बोलें
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सदैव सत्य बोलना चाहिए क्योंकि एक असत्य छिपाने के लिए कई और असत्य बोलने पड़ते हैं और व्यक्ति मुसीबत में फंस जाता है। इसलिए सदैव सत्य बोलना चाहिए। सत्य बोलने से शायद उस समय आपको परेशानी हो जाए लेकिन आने वाले समय की मुसीबतों से आप बचे रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed