फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: जीवन में इन लोगों को भूलकर भी न दें सलाह, आज ही बना ले इनसे दूरी

Mon, 06 May 2024 11:41 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 06 May 2024 11:41 AM IST
सार

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य नीति में जीवन से जुड़ें कई पहलुओं का जिक्र है। इन नीतियों को पढ़ने से न केवल शिक्षा मिलती है बल्कि लोगों की सही पहचान करने में ये हमारी सहायता करती है।

विज्ञापन
According To Chanakya niti Never Give Advice To These People
Chanakya Niti - फोटो : istock

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य नीति में जीवन से जुड़ें कई पहलुओं का जिक्र है। इन नीतियों को पढ़ने से न केवल शिक्षा मिलती है बल्कि लोगों की सही पहचान करने में ये हमारी सहायता करती है। आचार्य चाणक्य, जिनकी गणना महान विद्वानों में की जाती है। उन्होंने 'चाणक्य नीति' जैसे महान ग्रंथ की रचना की है। वह अपनी नीतियों के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की सही राह दिखाते हैं। साथ ही उनकी नीतियां आज भी युवाओं को मार्गदर्शित करती है। इस नीति शास्त्र में उन लोगों का भी जिक्र है, जिन्हें कभी भी सलाह नहीं देनी चाहिए।



आमतौर पर सभी किसी भी व्यक्ति को परेशानी में देखकर उसे सलाह देते हैं। उसके कठिन समय में उसका साथ देते हैं। हालांकि, ऐसा करना सही नहीं है। चाणक्य  नीति के अनुसार जीवन में हर किसी व्यक्ति को सलाह देने से बचना चाहिए, क्योंकि कुछ लोगों को सलाह देने से आपका ही नुकसान हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं, आखिर किन लोगों को सलाह नहीं देनी चाहिए।

According To Chanakya niti Never Give Advice To These People
Chanakya Niti - फोटो : istock

लालची व्यक्ति से बना लें दूरी
चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में कभी भी किसी लालची व्यक्ति को सलाह नहीं देनी चाहिए। ऐसे लोग हमेशा हर काम में अपना लाभ देखते हैं। धन कमाने के चक्कर में यह किसी भी तरह के नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें।

According To Chanakya niti Never Give Advice To These People
Chanakya Niti - फोटो : istock

शक की आदत
किसी भी रिश्ते में शक आने पर उसकी जड़ कमजोर होने लगती है। इसलिए जीवन में कभी भी शक करने वाले व्यक्ति को सलाह नहीं देनी चाहिए। ऐसे लोग आपकी सलाह को रोक-टोक समझते हैं और मन ही मन में आपको दुश्मन मान लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
According To Chanakya niti Never Give Advice To These People
Chanakya Niti - फोटो : pexel

इन लोगों से रहें दूर
चाणक्य नीति के अनुसार गलत संगत में रहने वाले लोगों को कभी भी सलाह नहीं देनी चाहिए। ऐसे लोग व्यक्ति हमेशा अपना दुश्मन मान लेते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से जीवन में दूरी बनाकर ही रखें।

विज्ञापन
According To Chanakya niti Never Give Advice To These People
Chanakya Niti - फोटो : istock

घमंडी व्यक्ति को न दें सलाह
व्यक्ति को जीवन में किसी भी बात का घमंड नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से वह अपने सारे रास्ते खुद बंद कर लेता है। चाणक्य नीति के अनुसार किसी घमंडी व्यक्ति को सलाह नहीं देनी चाहिए। इन लोगों को सही और गलत से अधिक अपना घमंड प्यारा होता है। उनसे दूरी बनाकर रखने में ही आपकी भलाई है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed