आचार्य चाणक्य की नीतियां विश्व प्रसिद्धि है। आचार्य चाणक्य ने शासन, प्रशासन और आम जीवन के लिए कई नीतियां बनाई हैं। उनके द्वारा बनाई गई नीतियां पहले भी कारगर और उपयोगी साबित हुई है और आज के समय में भी बहुत काम की है। अगर व्यक्ति आचार्य चाणक्य के द्वारा बनाई गई नीतियों का अनुसरण करें तो उसके जीवन में कभी भी किसी तरह के परेशानी नहीं होगी। आज हम आपको आचार्य चाणक्य की ऐसी नीति के बारे में बताएंगे जिसमे कहा गया कि किसी दोस्त और दुश्मन के साथ किस तरह का व्यवहार करना चाहिए।
चाणक्य नीति के अनुसार वह व्यक्ति कुशल और योग्य समझा जाता है जो अपनी संतान का विवाह एक अच्छे खान दान में करता है। ऐसा करने से एक परिवार से दूसरे परिवार के बीच में गुणों का आदान-प्रादान होता है। इससे दोनों खानदानों का नाम रोशन होता है।
3 of 5
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
जो व्यक्ति अपनी संतान को अच्छी शिक्षा और संस्कार देता है उसका मान-सम्मान और प्रसिद्धि दूर तक फैली हुई होती है। संतान को अच्छी शिक्षा देने से नौकरी और बिजनेस करने में सफलता मिलती है।
4 of 5
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
आचार्य चाणक्य के अनुसार कुशल और योग्य व्यक्ति वही होता है जो हमेशा अपने मित्र को सही शिक्षा देता है। बुरे और संघर्ष के दिनों में एक मित्र दूसरे मित्र की मदद करने वाला व्यक्ति ही आगे चलकर सम्मान प्राप्त करता है।
आचार्य चाणक्य की नीति में दुश्मनों से कैसे निपटना चाहिए इसका बहुत ही बढ़िया तारीका बताया है। उन्होंने बताया है कि कभी भी अपने दुश्मनों से घृणा नहीं करनी चाहिए। दुश्मनों को हमेशा अपनी बातों और दिमाग से उलझाए रखें ताकि वह आप पर चाल चलने के बारे में ज्यादा ना सोच सके।