{"_id":"5d4575378ebc3e6cdb2e97b7","slug":"vastu-tips-vastu-shastr-for-home-decors-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में लगा दें ये तस्वीर, देखते ही देखते बदल जाएगी किस्मत","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
घर में लगा दें ये तस्वीर, देखते ही देखते बदल जाएगी किस्मत
अपने घरों को सजाने के लिए हर कोई कुछ ना कुछ करता है। कोई पेंटिंग्स बनवाता है, कोई पेड़-पौधे लगाता है तो कोई तस्वीरें लगाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके घर की सुंदरता बढ़ाने वाली तस्वीरें आपके जीवन को किस तरह प्रभावित करती हैं। अगर आप वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर में तस्वीरें लगाएंगे तो सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और खुशहाली आएगी। मानसार और वास्तु मंडन ग्रंथ में वास्तु के मुताबिक घर को संवारने में अच्छी तस्वीरों का जिक्र किया गया है तो आइए जानते हैं घर में किस तरह की तस्वीरें लगानी चाहिए।
2 of 5
- फोटो : social media
वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में देवी-देवताओं के फोटो लगाने से सभी मुसीबतें दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा परिवार की फोटो या दूसरे फोटोज घर में जरूर लगाना चाहिए, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
3 of 5
- फोटो : social media
घर में समुद्र किनारे दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। इसके अलावा घर की बैठक वाले कमरे में हंस की बड़ी सी तस्वीर लगाना चाहिए। इससे घर में पैसे की कमी नहीं होती है। पहाड़ या उड़ते हुए पक्षी का चित्र लगा हो। रसोईघर में फलों और सब्जियों के चित्र लगाने से घर में बरकत बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घर में शेर, बाघ, बंदर, सांप, गिद्ध, कौआ, उल्लू, भालू, सियार, सूअर या मगरमच्छ जैसे हिंसक जानवरों की तस्वीरें लगाने से परिवार के लोगों का व्यवहार भी हिंसक हो जाता है। इसके अलावा महाभारत या किसी युद्ध की तस्वीर लगाने से परिवार के लोगों में मतभेद बढ़ने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
5 of 5
घर में किसी भी समाधि या मकबरे की तस्वीर लगाने से मन में नकारात्मक भाव आने लगते हैं, जिससे आत्मबल कमजोर होने लगता है। साथ ही बहते हुए पानी, झरना या फिर फव्वारे की तस्वीर लगाने से धन की काफी फिजूलखर्ची होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।