{"_id":"5d453a8b8ebc3e6c990bceda","slug":"know-about-how-bathroom-bad-habits-affect-your-luck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज ही बदल दें बाथरूम की ये बुरी आदतें, आपको गरीब और दरिद्र बना रही हैं ये","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
आज ही बदल दें बाथरूम की ये बुरी आदतें, आपको गरीब और दरिद्र बना रही हैं ये
हर व्यक्ति की अलग-अलग आदत होती है। शास्त्रों में भी शुभ और अशुभ आदतें बताई गई हैं। अच्छी आदतों के कारण हमें भाग्य का साथ मिलता है। और अशुभ आदतों की वजह से जीवन में तरह-तरह की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आपकी बुरी आदतें आपकी किस्मत को प्रभावित करती हैं। बुरी आदतों के कारण चंद्र, राहु-केतु के दोष बढ़ते हैं और साथ में गरीबी भी बढ़ सकती है।
2 of 5
कुछ लोगों की आदत होती है बाथरूम को गंदा छोड़ कर रख देते हैं। कुछ लोग नहाने के बाद बाथरूम गंदा ही छोड़ देते हैं या फिर बिना वजह पानी की बर्बादी करते हैं। ये आदत ज्योतिष के हिसाब से गरीबी बढ़ाने की कारण बनती हैं। इसके कारण चंद्र और राहु-केतु के दोष बढ़ते हैं।
3 of 5
- फोटो : DEMO PHOTO
बाथरूम हमारी किस्मत को प्रभावित करता है। क्योंकि पानी का कारक चंद्र है और बाथरूम जल तत्व से जुड़ा हुआ है। बाथरूम में पानी का नुकसान करने से कुंडली में चंद्र कमजोर हो जाता है। जहां गंदगी रहती है, खासतौर पर बाथरूम में गंदगी होने पर राहु-केतु के दोष बढ़ने लगते हैं। राहु-केतु छाया ग्रह हैं और दोनों हमेशा वक्री रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राहु-केतु ऐसे ग्रह हैं, जिनके कारण किसी भी व्यक्ति की किस्मत रातोंरात बदल सकती है। राहु-केतु उन लोगों के लिए अशुभ हो जाते हैं जो साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं। बाथरूम की गंदगी के कारण वास्तु के दोष भी बढ़ते हैं। वास्तु दोष बढ़ने के चलते घर में नकारात्मकता बढ़ती है।
विज्ञापन
5 of 5
नकारात्मकता के कारण घर में रहने वाले लोगों के विचार भी नकारात्मक हो जाते हैं। इससे कामों में सफलता आसानी से नहीं मिल पाती है। इसलिए चंद्र और राहु-केतु के दोष को दूर करने के लिए बाथरूम को साफ रखें। साथ ही पानी को बर्बाद ना करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।