फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyotish Shastra Upay: पूजा में 'आसन' का क्या है महत्व? भूलकर भी न करें ये गलतियां

Sat, 10 Sep 2022 11:22 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
Why asana is used in worship Know Its Importance According to Jyotish Shastra
पूजा में आसन का महत्व - फोटो : अमर उजाला

Importance of Asana: हिंदू धर्म में पूजा पाठ को लेकर कई नियम बताए गए हैं। शास्त्रों में उन सभी बातों का विशेष महत्व है जो पूजा या पूजा स्थल से जुड़ी हुई है। पूजा करते समय अक्सर आपने देखा होगा कि बहुत से लोग जमीन पर बैठकर पूजा करते हैं, लेकिन धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। पूजास्थान में पूजा करते समय आसन बिछाकर उस पर बैठकर पूजा पाठ करना चाहिए। पूजा में आसन का विशेष महत्व है एयर उससे जुड़े कुछ खास नियम भी हैं। शास्त्रों में अलग-अलग रंग के आसनों का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार लाल रंग के आसन पर हनुमान जी और मां दुर्गा की पूजा करना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही कंबल या ऊनी आसन बिछाकर पूजा करना सबसे उत्तम माना जाता है। आइए जानते हैं पूजा में आसन का क्या महत्व है और इससे जुड़े नियम क्या हैं। 

Why asana is used in worship Know Its Importance According to Jyotish Shastra
पूजा में आसन का महत्व - फोटो : istock
आसन का धार्मिक महत्व 
शास्त्रों के अनुसार पूजा में बिछाए जाने वाले आसन का विशेष महत्व माना गया है। धर्म शास्त्रों की मानें तो आसन दो प्रकार के होते हैं एक जिसमें भगवान को बिठाया जाता है जिसे दर्भासन कहा जाता है और दूसरा वह जिस पर भक्त बैठ कर ईश्वर की आराधना करता है उसे आसन कहा जाता है। मान्यता है कि भक्तों को कभी भी जमीन पर बैठकर पूजा नहीं करनी चाहिए बल्कि लकड़ी की चौकी, घास फूस से बनी चटाई, पत्तों से बने आसन, या किसी कपड़े के आसन पर बैठ करनी चाहिए, ऐसा करने से भक्त एकाग्र होकर ईश्वर के ध्यान में लीन हो सकते हैं।  
Why asana is used in worship Know Its Importance According to Jyotish Shastra
पूजा में आसन का महत्व - फोटो : istock

आसन का वैज्ञानिक महत्व
आसन पर पूजा करने के पीछे धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक महत्व भी है। दरअसल पृथ्वी में चुंबकीय बल यानी गुरुत्वाकर्षण है। जब कोई व्यक्ति विशेष मंत्रों का ध्यान और जप करता है, तो उसके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। यदि आपने कोई आसन नहीं रखा है तो यह ऊर्जा पृथ्वी में समा जाती है और आपको कोई लाभ नहीं मिलता है। इसलिए पूजा के दौरान आसन बिछाना जरूरी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why asana is used in worship Know Its Importance According to Jyotish Shastra
पूजा में आसन का महत्व - फोटो : istock

आसन के नियम

  • पूजा करते समय कभी भी दूसरे व्यक्ति के आसन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • इसका इस्तेमाल करने के बाद इसे उठाकर वापस रख दें, इधर-उधर न छोड़ें। 
  • पूजा के आसन को हमेशा साफ हाथों से उठाकर सही दिशा में लगाना चाहिए।
  • पूजा करने के बाद आसन से सीधे न उठें। सबसे पहले आचमन से जल लेकर भूमि पर चढ़ाएं और भूमि को प्रणाम करें।
  • पूजा स्थल के आसन का प्रयोग किसी अन्य कार्य में न करें।
  • अपने इष्ट देव की पूजा करने के बाद पूजा के आसन को उसके सही स्थान पर रखें।
विज्ञापन
Why asana is used in worship Know Its Importance According to Jyotish Shastra
पूजा में आसन का महत्व - फोटो : istock

पूजा के अनुसार चुनें आसन 
हर पूजा का अपना विशेष महत्व है। पूजा के आधार पर भी आसनों का चयन करना चाहिए। आइए जानते हैं किस प्रकार कि पूजा के लिए कैसे आसनों का प्रयोग करना चाहिए। 
कुशा का आसन
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार कुशा नामक घास को भगवान के शरीर से उत्पन्न माना जाता है। कहते हैं इस आसन पर बैठकर जो भी साधक आरधन करता है उसे सर्व सिद्धि प्राप्त होती है। यदि कोई भी साधक मंत्र सिद्धि की प्राप्ति करना चाहता है तो इसके लिए कुशा का आसन इस्तेमाल करना चाहिए। 
कंबल का आसन
घरों में पूजा के दौरान कंबल के आसन का प्रयोग करना उत्तम माना जाता है। दुर्गा मां, माता लक्ष्मी, हनुमानजी आदि की पूजा के लिए लाल रंग का कंबल सर्वश्रेष्ठ माना गया हैं ।
मृगचर्म का आसन
मृगचर्म का आसन बह्मचर्य, ज्ञान, वैराग्य, सिद्धि शांति एवं मोक्ष प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ आसन माना जाता है। कहते हैं इस पर बैठकर पूजा करने से इंद्रियां संयमित रहती है। 
बाघचर्म का आसन
बाघचर्म का आसन का प्रयोग प्राचीनकाल में  सन्यासी, योगी करते थे। भगवान भोलेनाथ की तस्वीरों में भी उन्हें बाघचर्म पर विराजित दिखाया जाता है। मान्यता है कि इस आसन पर पूजा करने से आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होती हैं ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed