फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन गलतियों के कारण मिलता है सीधा नर्क में स्थान, जाने अनजाने आप तो नहीं कर रहे

Tue, 31 Jan 2017 12:28 PM IST
राकेश्ा झा/टीम डिजिटल
राकेश्ा झा/टीम डिजिटल Updated Tue, 31 Jan 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
which karma people may go nark
नर्क

मृत्यु के बाद क्या होगा इस बात को लेकर शास्‍त्रों में कई तरह की अवधारणाएं हैं। पुराणों में बताया गया है क‌ि जीवों को उनके कर्मों के अनुसार मृत्यु के बाद ईनाम और दंड म‌िलता है। मृत्यु के बाद भले ही जीव अपना शरीर इसी धरती पर छोड़कर चला जाता है ले‌क‌िन उसे एक सूक्ष्म शरीर म‌िल जाता है जो द‌िखने में उसी तरह का होता है जैसा व्यक्त‌ि अपने जीव‌ित अवस्‍था के दौरान होता है। यही सूक्ष्म शरीर व्यक्त‌ि के कर्मों के अनुसार फल भोगता है। कर्म फल भोगने के ल‌िए जीव को उसके कर्में के अनुसार स्वर्ग या नर्क में भेजा जाता है। स्वर्ग जहां सुख साधनों से भरपूर है वहीं नर्क कष्टों और यातनाओं से भरा है। मनुष्य कई बार जाने अनजाने भी ऐसे काम कर बैठता है जो उसे नर्क का भागी बना देता है। देख‌िए आप तो यह नहीं कर रहे।

इन गल‌त‌ियों के कारण म‌िलता है सीधा नर्क में स्‍थान, जाने अनजाने आप तो नहीं कर रहे

which karma people may go nark
नर्क

गरुड़ पुराण, अग्न‌िपुराण, कठोपन‌िषद् सह‌ित नारद पुराण में भी बताया गया है क‌ि नर्क 36 प्रकार के हैं ज‌िनमें पाप कर्मों के अनुसार जीवों को भेजा जाता है।  मनुष्य कई बार जाने अनजाने भी ऐसे कर्म कर बैठते हैं जो उसे नर्क का भागी बना देते हैं। देख‌िए आप तो ऐसे कर्म नहीं कर रहे।

इन गल‌त‌ियों के कारण म‌िलता है सीधा नर्क में स्‍थान, जाने अनजाने आप तो नहीं कर रहे

which karma people may go nark
suicide

पुराणों में बताया गया है क‌ि धरती पर ज‌िसने भी जन्म ल‌िया है उसे ईश्वर के द्वारा दिए गए पूरे जीवन काल को सुख और दुख भोगते हुए जीना चाह‌िए। जो लोग जीवन से हारकर आत्महत्या कर लेते हैं उनका कष्ट मरने के बाद भी खत्म नहीं होता। ऐसे लोग कई नर्क में जाकर कष्ट पाते हैं और दूसरा जन्म म‌िलने के बाद फ‌िर से उन्हें अपने पूर्वजन्म के कर्मों का बचा फल भोगना पड़ता है। इसल‌िए आत्महत्या को पाप कहा गया है जो नर्क की ओर ले जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन गल‌त‌ियों के कारण म‌िलता है सीधा नर्क में स्‍थान, जाने अनजाने आप तो नहीं कर रहे

which karma people may go nark
ख्‍ााना

ज‌िनका अपनी ज‌िह्वा पर न‌ियंत्रण नहीं रहता और जीवनसाथी, बच्चों, मेहमान और भूखे व्यक्त‌ि को ख‌िलाए ब‌िना स्वयं भोजन कर लेते हैं ऐसे लोभी और स्वार्थी व्यक्त‌ियों को भी नर्क में जाकर कष्ट भोगना पड़ता है।

विज्ञापन

इन गल‌त‌ियों के कारण म‌िलता है सीधा नर्क में स्‍थान, जाने अनजाने आप तो नहीं कर रहे

which karma people may go nark
court shimla

अदालत में लालच एवं द्वेष के कारण झूठी गवाही देने वाले व्यक्त‌ियों के ल‌िए भी यमराज ने नर्क भेजने की व्यवस्‍था की है। इन्हें यमराज की अदालत में बड़ा कठोर दंड द‌िया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed