धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार का दिन गणेश जी का होता है। बुधवार के दिन गणेश जी की खास पूजा की जाती है। इस दिन कुछ उपाय करने से विद्या, बुद्धि, विवेक की प्राप्ति होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, बुधवार को किस तरह के उपाय करें ताकि आपको भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त हो।
{"_id":"5e957d478ebc3e75e20603c3","slug":"wednesday-tips-budhwar-ke-upay-how-to-get-ganesh-ji-blessings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उपाय: बुधवार को गणेश जी के इन उपायों को करने से धन के साथ बढ़ेगा वैभव","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
उपाय: बुधवार को गणेश जी के इन उपायों को करने से धन के साथ बढ़ेगा वैभव
Wed, 15 Apr 2020 12:08 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साबुत मूंग के साथ धनिया का चूरमा प्रसाद के तौर पर चढ़ाएं
- बुधवार के दिन गणेशजी को साबुत मूंग के साथ धनिया का चूरमा प्रसाद के तौर पर चढ़ाएं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गणेश जी को इसका भोग अत्यंत प्रिय होता है। उन्हें चूरमा का भोग लगाने से खास कृपा प्राप्त होती है।
गणपति को हरी घास यानी दूर्वा चढ़ाएं
- बुधवार को गणपति को हरी घास यानी दूर्वा जरूर चढ़ाएं। इससे आपके धन प्राप्ति का योग बनेगा। हर बुधवार गणेशजी को पांच दूर्वा अर्पित करने से बुद्धि और ज्ञान बढ़ता है। साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें
- बुधवार को गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए। यह पाठ मूलतः भगवान गणेश की वैदिक स्तुति है। धार्मिक दृष्टि से गणपति स्त्रोत का पाठ सभी दोषों से मुक्त करता है। साथ ही आपके व्यावहारिक जीवन के कष्टों और आने वाली बाधाओं से भी रक्षा करता है।
विज्ञापन
तिलक लगाएं
- भगवान गणेश के माथे पर गाय के घी में सिंदूर मिलाकर तिलक लगाएं और खुद के माथे पर भी यह तिलक अवश्य लगाएं। इस उपाय से गणेश जी खुश होकर एकसाथ कई सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस उपाय से धन वैभव की भी प्राप्ति होने लगती है।