Vivah Panchami 2025 Upay: मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्रीराम और माता सीता का पवित्र विवाह संपन्न हुआ था। इसलिए इस दिन को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। परंपरा के अनुसार यह दिन दांपत्य जीवन की शुभकामनाओं और रिश्तों की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। वर्ष 2025 में विवाह पंचमी 25 नवंबर, मंगलवार को पड़ने वाली है।
विवाह पंचमी उन युवाओं के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण अवसर है, जिनके विवाह में किसी कारण से देरी हो रही है। जिन लोगों के लिए रिश्ते पक्के नहीं हो पा रहे या अचानक बाधाएं आ जाती हैं, उनके लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय जल्दी फल देते हैं और विवाह संबंधी रुकावटें दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं जल्दी विवाह के लिए विवाह पंचमी पर किए जाने वाले उपाय।
Mandir Flag Significance: 25 नवंबर को राम मंदिर पर फहराया जाएगा धर्म ध्वज, जानें इस अनुष्ठान का महत्व
2 of 5
शीघ्र विवाह के लिए करें ये सरल उपाय
- फोटो : freepik
शीघ्र विवाह के लिए करें ये सरल उपाय
विवाह पंचमी के दिन प्रातः स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण करें। इसके बाद 11 हल्दी की गांठ और 11 दूर्वा इकट्ठा करके उन्हें पीले कपड़े में बांध लें। इस पोटली को भगवान गणेश के सामने अर्पित करें और मन ही मन अपने विवाह से जुड़ी इच्छा व्यक्त करें।
Shankh: क्या महिलाओं को नहीं बजाना चाहिए शंख? जानें यह मिथक है या सच
3 of 5
शीघ्र विवाह के लिए करें ये सरल उपाय
- फोटो : freepik
गणेश जी विघ्नहर्ता माने जाते हैं, इसलिए यह उपाय विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करता है। इसके बाद भगवान गणेश को दही और हल्दी का लेप लगाने की भी परंपरा है, जिसे शुभता और सिद्धि का प्रतीक माना जाता है।
4 of 5
शीघ्र विवाह के लिए करें ये सरल उपाय
- फोटो : freepik
इस दिन राम–सीता के दिव्य विवाह की स्मृति में उनकी श्रद्धापूर्वक पूजा करें। माता सीता को लाल चुनरी, चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से विवाह योग मजबूत होता है और शीघ्र ही योग्य जीवनसाथी प्राप्त होता है।
5 of 5
शीघ्र विवाह के लिए करें ये सरल उपाय
- फोटो : freepik
विवाह पंचमी पर छोटी कन्याओं का भोजन कराना और उन्हें उपहार देना भी अत्यंत फलदायी माना गया है। इसे कन्या पूजन का रूप माना जाता है। कहा जाता है कि इस अनुष्ठान से घर की कन्या या परिवार के किसी अविवाहित व्यक्ति के लिए शीघ्र विवाह के योग बनते हैं और विवाह संबंधी ग्रहदोष भी शांत होते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।