पिछले कई दिनों से आपको शहनाई की आवाज सुनने को नहीं मिल रही होगी। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि होली के बाद से ही खरमास शुरू हो गया था। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। हालांकि, अब जल्द ही शादी की तैयारियों पर लगी ब्रेक अब हटने वाली है। हर साल की तरह इस बार भी खरमास ने शुभ कामों पर थोड़ी देर के लिए विराम लगा दिया था। लेकिन अब वो घड़ी आ गई है जब घरों में फिर से शहनाई और ढोल, नगाड़ों की आवाजे सुनने को मिलेगी और आप घर बैठे या फिर बालकनी में किसी की बारात देखने का लुत्फ उठा पाएंगे। तो आज की इस खबर में हम आपको उन शुभ तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें विवाह जैसे शुभ कार्यक्रम संपन्न होंगे।
Vivah Muhurat April 2025: अप्रैल में इस दिन खत्म होगा खरमास, इस तारीख से शुरू होंगे शादी-विवाह के कार्यक्रम
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:27 AM IST
सार
Shadi Shubh Muhurat in April: खरमास को मलमास भी कहा जाता है। यह 14 मार्च 2025 से शुरू हुआ था। इस दौरान सूर्य देव मीन राशि में रहते हैं और कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है अब 14 अप्रैल 2025 को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ खरमास का अंत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन