फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vinayak Chaturthi 2022: इस बार नवरात्रि के बीच पड़ रही है विनायक चतुर्थी, बन रहे हैं ये खास संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Mon, 28 Mar 2022 09:14 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 28 Mar 2022 09:14 AM IST
विज्ञापन
vinayak chaturthi 2022 april chaitra month date tithi puja muhurat and significance
कब है चैत्र माह की विनायक चतुर्थी - फोटो : Istock

Vinayak Chaturthi 2022: पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह दो चतुर्थी पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। प्रत्येक माह पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं, जबकि शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। चैत्र माह की विनायक चतुर्थी 05 अप्रैल दिन मंगलवार को पड़ रही है। इस बार की विनायक चतुर्थी बेहद खास है, क्योंकि इस बार ये नवरात्री के मध्य में पड़ रही है। चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय है। इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। गणेश जी का स्थान सभी देवी-देवताओं में सर्वोपरि है। गणेश जी को सभी संकटों को दूर करने वाला और विघ्नहर्ता माना जाता है। जो भी जातक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना नियमित रूप से करते हैं, उनके घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है। तो आइए जानते हैं कि चैत्र मास की विनायक चतुर्थी की तिथि और पूजा मुहूर्त के बारे में...   

vinayak chaturthi 2022 april chaitra month date tithi puja muhurat and significance
कब है चैत्र माह की विनायक चतुर्थी - फोटो : Istock
कब है चैत्र विनायक चतुर्थी?

पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी की शुरुआत 04 अप्रैल दिन सोमवार को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 05 अप्रैल मंगलवार को शाम 03 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि 05 अप्रैल को होने की वजह से विनायक चतुर्थी व्रत 05 अप्रैल को रखा जाएगा। 

vinayak chaturthi 2022 april chaitra month date tithi puja muhurat and significance
कब है चैत्र माह की विनायक चतुर्थी - फोटो : Istock
विनायक चतुर्थी 2022 पूजा मुहूर्त

विनायक चतुर्थी की पूजा का शुभ मुहूर्त 05 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 09 मिनट से शुरू होकर दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में आप विधि-विधान से गणेश जी की पूजा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vinayak chaturthi 2022 april chaitra month date tithi puja muhurat and significance
कब है चैत्र माह की विनायक चतुर्थी - फोटो : Pixabay
विनायक चतुर्थी पर नहीं देखना चाहिए चंद्रमा 

विनायक चतुर्थी की पूजा दोपहर में की जाती है, क्योंकि शाम के समय में चंद्रमा को नहीं देखना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा को देखने से झूठे कलंक लगते हैं। मान्यता के अनुसार, द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने विनायक चतुर्थी की रात चंद्रमा देखा था, जिसके बाद उन पर स्यामंतक मणि को चुराने का झूठा कलंक लगा था।

विज्ञापन
vinayak chaturthi 2022 april chaitra month date tithi puja muhurat and significance
कब है चैत्र माह की विनायक चतुर्थी - फोटो : Istock
विनायक चतुर्थी के दिन बन रहे हैं खास योग

इस बार चैत्र माह की विनायक चतुर्थी के दिन खास योग बन रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 7 मिनट से 4 बजकर 52 मिनट तक है। वहीं इस अवधि में रवि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही इस दिन सुबह 8 बजे तक प्रीति योग और उसके बाद आयुष्मान योग बनेगा। ज्योतिष की मानें तो ये योग मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed