शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। इस बार विनायक चतुर्थी 17 मार्च 2021 दिन बुधवार यानि कल मनाई जाएगी। बुधवार का दिन बप्पा को समर्पित किया जाता है। ऐसे में इस बार बुधवार को चतुर्थी तिथि पड़ने से इस दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। विनायक चतुर्थी पर पूजा अर्चना और व्रत करने से बप्पा अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। विनायक चतुर्थी को कुछ उपाय करके आप अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। धन-संपत्ति, प्रेम विवाह, मानसिक शांति प्राप्त करने के इस आप विनायक चतुर्थी पर इन उपायों को करके बप्पा को मना सकते हैं।
2 of 4
विनायक चतुर्थी 2021 पर परेशानियों से बचने का उपाय
- फोटो : Pixabay
यदि आपके जीवन में बहुत ज्यादा परेशानी चल रही है, जिससे निकलने के तमाम प्रयासों को करने के बाद भी समस्याओं से पीछा नहीं छूट रहा है तो इसके लिए विनायक चतुर्थी पर गणेश जी के इस मंत्र का एक माला यानि 108 बार जाप करें। इसके बाद बप्पा से अपनी समस्या कहें और परेशानियों से मुक्ति की प्रार्थना करें। ये मंत्र न केवल आपको परेशानियों से मुक्ति दिलाता है बल्कि इस मंत्र के जाप से बप्पा प्रसन्न होकर अपने भक्त की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।
''ऊं गं गणपतये नम:''
3 of 4
विनायक चतुर्थी 2021 मानसिक शांति प्राप्ति करने के उपाय
- फोटो : Pixabay
यदि आप किसी पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद से परेशान हैं तो विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को चांदी का टुकड़ा अर्पित करें। इसके अलावा यदि आप किसी तरह के मानसिक तनाव से परेशान हैं तो विनयाक चतुर्थी पर गणेश जी को शतावरी चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। घर में यदि किसी प्रकार की कलह हो तो गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को गेंदे के फूल की माला अर्पित करें बाद में ये माला अपने द्वार पर वंदनवार की तरह लटका दें। इससे आपके घर में शुभता और शांति का वास होता है।
4 of 4
विनायक चतुर्थी 2021
- फोटो : Pixabay
अगर किसी के प्रेम जीवन में समस्याएं आ रही हो तो उन्हें विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश के पांच इलायची और पांच लौंग अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि इससे गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं और धीरे-धीरे आपके प्रेम संबंध फिर से मधुर हो जाते हैं। विवाहित लोगों को विनायक चतुर्थी पर मंदिर में जाकर भगवान गणेश को हरे रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहए। इससे दांपत्य जीवन सुखमय होता है।