{"_id":"5e4badde8ebc3ef2845129eb","slug":"vijaya-ekadasi-2020-dos-and-donts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijaya Ekadashi 2020: एकादशी पर भूलकर कर भी न करें ये काम, जानिए क्या करें और क्या नहीं","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Vijaya Ekadashi 2020: एकादशी पर भूलकर कर भी न करें ये काम, जानिए क्या करें और क्या नहीं
Wed, 19 Feb 2020 06:31 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क. अमर उजाला
धर्म डेस्क. अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 19 Feb 2020 06:31 AM IST
विज्ञापन
हिंदु मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को करने वाले को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। विजया एकादशी व्रत के कुछ नियम हैं जिनका हमें पालन अवश्य करना चाहिए। आइए, जानते हैं इस दिन क्या करें और क्या नहीं......
Trending Videos
एकादशी पर न करें ये काम
चावल का सेवन
चावल का सेवन
- शास्त्रों में सभी 24 एकादशियों में चावल खाने को वर्जित बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से मनुष्य रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म लेता है इसलिए इस दिन भूलकर भी चावल का सेवन न करें। जो व्यक्ति व्रत नहीं रखते हैं उन्हें भी इस दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
खान-पान और व्यवहार में संयम
- एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की आराधना और उनके प्रति समर्पण के भाव को दिखाता है। एकादशी के दिन खान-पान और व्यवहार में संयम और सात्विकता का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्राचार्य का पालन
- एकादशी के दिन संयम के साथ पति-पत्नी को ब्रह्राचार्य का पालन करना चाहिए, इसलिए इस दिन शारीरिक संबंध नहीं बनना चाहिए।
विज्ञापन
लड़ाई-झगड़ों से बचना चाहिए
- सभी तिथियों में एकादशी कि तिथि बहुत शुभ मानी गई है। एकादशी का लाभ पाने के लिए इस दिन किसी को कठोर शब्द नहीं कहना चाहिए। लड़ाई-झगड़ों से बचना चाहिए।