फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Vallabhacharya Jayanti 2021 date importance and timing

Vallabhacharya Jayanti 2021: एकादशी तिथि को मनाई जाती है वल्लभाचार्य जयंती, जानें इस दिन का महत्व

Thu, 06 May 2021 10:47 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 06 May 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
Vallabhacharya Jayanti 2021 date importance and timing
Shri Vallabhacharya jayanti 2021

वैशाख माह में कृष्ण पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को वरूथिनी एकादशी के साथ ही श्री वल्लभ आचार्य जयंती भी मनाई जाती है। आचार्य वल्लभ एक दार्शनिक थे। इन्हें पुष्य संप्रदाय का संस्थापक माना जाता है। लोकप्रचलित मान्यातओं के अनुसार वल्लभाचार्य ही वे व्यक्ति थे जिन्हें श्रीनाथ जी के रूप में भगवान श्री कृष्ण से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ था। इन्हें अग्नि देवता का पुर्नजन्म माना जाता है। इस बार वल्लभाचार्य जयंती 07 मई 2021 को मनाई जाएगी। यह श्री वल्लभ आचार्य की 542वीं जन्म वर्षगांठ मनाई जाएगी। जानते हैं इस दिन का महत्व और मुहूर्त।

विज्ञापन

श्री वल्लभ आचार्य जयंती की तिथि और मुहूर्त-


वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी 07 मई 2021 दिन शुक्रवार

एकादशी तिथि आंरभ- 06 मई 2021 दिन गुरुवार दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से


एकादशी तिथि समाप्त- 07 मई 2021 दिन शुक्रवार दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक

विज्ञापन
विज्ञापन

वल्लभ आचार्य जयंती का महत्व

वल्लभ आचार्य जयंती उनके मानने वालों और भगवान श्री कृष्ण के भक्तों के द्वारा बहुत ही हर्षोल्लाल के साथ मनाया जाता है। लोग इस दिन श्री नाथ जी के मंदिर में जाकर विशेषतौर पर पूजा अर्चना करते हैं। तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, चेन्नई और महाराष्ट्र में इस दिन का बहुत महत्व माना जाता है। श्री वल्लभ आचार्य जी के द्वारा ही भगवान श्री कृष्ण को श्रीनाथ के रूप में पूजना प्रस्तुत किया गया था इसलिए श्री नाथ जी के मंदिर में इस दिन को बहुत ही उत्साह के साथ पर्व की तरह मनाया जाता है।

विज्ञापन

कब हुई वल्लभ या पुष्य संप्रदाय की स्थापना

वल्लभ संप्रदाय वैष्णव संप्रदाय के अंतर्गत आता है। 16वीं शातब्दी में इस संप्रदाय की स्थापना वल्लभ आचार्य के द्वारा की गई थी। इस दिन श्रीनाथ जी के मंदिरों में प्रसाद चढ़ाया जाता है और वितरण भी किया जाता है। वल्लभ आचार्य जयंती एकादशी तिथि को पड़ती है इसलिए इस तिथि का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed