फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

Sat, 26 Apr 2025 11:33 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 26 Apr 2025 11:33 AM IST
सार

हिंदू धर्म में वैशाख अमावस्या को एक अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। इसे वैशाखी अमावस्या भी कहा जाता है। आइए जानतें है कि पितरों का आशीर्वाद पानें के लिए वैशाख अमावस्या पर किन चीजों का दान करना चाहिए। 

विज्ञापन
Vaishakh Amavasya 2025 Donate These items To Get Ancestors Blessing Vaishakh amavasya Upay in Hindi
Vaisakh Amavasya 2025 - फोटो : adobe stock

Vaisakh Amavasya 2025: हिंदू धर्म में वैशाख अमावस्या को एक अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। इसे वैशाखी अमावस्या भी कहा जाता है। यह तिथि खास तौर पर पितरों की शांति, तर्पण और पुण्य कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष यह अमावस्या 27 अप्रैल को पड़ रही है। इस दिन लोग स्नान, दान और पूजा-अर्चना कर धार्मिक लाभ प्राप्त करते हैं। ऐसी मान्यता है कि यदि इस दिन श्रद्धा और विधिपूर्वक दान किया जाए, तो पूर्वजों को शांति प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानतें है कि पितरों का आशीर्वाद पानें के लिए वैशाख अमावस्या पर किन चीजों का दान करना चाहिए। 

 

May Vivah Muhurat 2025: मई में कब-कब रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त, नोट कर लें सारी तिथियां

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर अपनी राशियों के अनुसार करें इन चीजों का दान और खरीदारी, मिलेंगे शुभ फल

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए क्या करें, सुख-समृद्धि का अबूझ योग

Vaishakh Amavasya 2025 Donate These items To Get Ancestors Blessing Vaishakh amavasya Upay in Hindi
वैशाख अमावस्या मुहूर्त 2025 - फोटो : adobe stock

वैशाख अमावस्या मुहूर्त 2025
वैशाख अमावस्या आरंभ: 27 अप्रैल, रविवार, प्रात: 4:49
वैशाख अमावस्या तिथि समाप्त: 28 अप्रैल, सोमवार, देर रात्रि 01:00 बजे
ब्रह्म मुहूर्त: 27 अप्रैल, प्रात: 04:17 से प्रात:05:00 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग:27 अप्रैल, प्रात:05:44 से 28 अप्रैल देर रात्रि 12:38 तक

 

Shukra Pradosh Vrat 2025: शुक्र प्रदोष व्रत पर इन मंत्रों का करें जाप, अकाल मृत्यु का भय होगा समाप्त

Vaishakh Amavasya 2025 Donate These items To Get Ancestors Blessing Vaishakh amavasya Upay in Hindi
वैशाख अमावस्या पर करें इन वस्तुओं का दान? - फोटो : adobe stock

वैशाख अमावस्या पर करें इन वस्तुओं का दान?
अन्न का दान -
अन्न दान को सर्वोत्तम दान माना गया है। यह न सिर्फ भूखों की भूख मिटाता है, बल्कि पितरों की तृप्ति और दानकर्ता के जीवन में संपन्नता लाता है।
जल, छाता या पंखे का दान - गर्मी के मौसम को देखते हुए जल से जुड़ी वस्तुओं का दान विशेष पुण्यदायी माना जाता है। छाता या पंखा देना भी फलदायी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishakh Amavasya 2025 Donate These items To Get Ancestors Blessing Vaishakh amavasya Upay in Hindi
वैशाख अमावस्या पर करें इन वस्तुओं का दान? - फोटो : adobe stock

कपड़े का दान - सफेद या हल्के रंग की धोती, साड़ी या कुर्ता जैसे वस्त्र दान करने से सौभाग्य और सम्मान की प्राप्ति होती है।
तिल का दान - काले तिल, तिल का तेल या इससे बनी चीजें दान करना पितृ शांति के लिए लाभकारी होता है। तिल दान से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
गाय या गौशाला में दान - गाय की सेवा या गौदान से पितरों को मोक्ष मिलता है और दानकर्ता को अपार पुण्य प्राप्त होता है।

विज्ञापन
Vaishakh Amavasya 2025 Donate These items To Get Ancestors Blessing Vaishakh amavasya Upay in Hindi
इन बातों का रखें ध्यान? - फोटो : adobe stock

इन बातों का रखें ध्यान?
वैशाख अमावस्या पर दान सुबह या दोपहर के समय करना श्रेष्ठ माना गया है। ध्यान रखें कि दान की वस्तुएं नई, साफ-सुथरी और उपयोगी हों। पुरानी या खराब चीजें कभी भी दान में न दें। दान से पहले संकल्प लें कि आप यह कार्य पितरों की शांति और आत्म कल्याण के लिए कर रहे हैं।

Vaishakh Amavasya: वैशाख अमावस्या पर कैसे जलाएं दीये? जानें विधि, मंत्र, और नियम


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed