प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर इन दिनों आस्था का कुंभ मेला चल रहा है। सालों साल से चले आ रहे सनातन परंपरा के प्रतीक इस महामेले में जाने पर आपको धर्म, संस्कृति और परंपरा के तमाम स्वरूप देखने को मिल जाएंगे। मसलन किसी की भाषा तो किसी का रंग-रूप तो किसी श्रद्धालु या संत का वेश ही सभी को आकर्षित करता नजर आएगा। दूधिया रोशनी बिखेरती लाइट्स और तमाम दीवारों पर पेंट की गईं तमाम तस्वीरों के बीच आखिर कुंभ नगरी में क्या कुछ बदलाव नजर आ रहे हैं, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
1-
ज्ञान, कर्म और मोक्ष की त्रिवेणी में गोते लगाने के लिए सात समंदर पार से खिंचे चले आते हैं श्रद्धालु।
2-
नदी से पहले बोतल के पानी से प्यास बुझाता साधु।
3-
सेल्फी का क्रेज सिर्फ श्रद्धालुओं में ही नहीं बल्कि साधुओं में भी खूब देखा जा रहा है।
शिव भक्ति में लीन किसी साधु ने सारे शरीर को रुद्राक्ष से ढंक लिया तो किसी ने बाकायदा अपनी जटाओं की मदद से रुद्राक्ष का शिवलिंग धारण कर लिया।