फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Somwar Vrat Upay: सोमवार के दिन करें ये काम, शिव कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी

Wed, 29 Jun 2022 10:27 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 29 Jun 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
Somwar Vrat Upay Do these remedies on Monday to get happiness and money in life
सोमवार के दिन करें ये काम, शिव कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी - फोटो : iStock

Somwar Vrat Upay: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस दिन शिव जी के भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा करने पर उनके साथ माता पार्वती भी प्रसन्न होती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन ज्यादातर कुंवारी कन्याएं व्रत रखती हैं। कहा जाता है कि प्रत्येक सोमवार को विधि पूर्वक व्रत करने से मनचाहा वर की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। मात्र जल और बेलपत्र से ही शिवजी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों का जीवन खुशियों से भर देते हैं। ऐसे में शिव जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कुछ आसान उपाय जिन्हें करने से शिव शम्भू आप पर प्रसन्न हो उठेंगे, और आपकी सारी मनोकामना पूरी कर देंगें....

Somwar Vrat Upay Do these remedies on Monday to get happiness and money in life
सोमवार के दिन करें ये काम, शिव कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी - फोटो : iStock
सोमवार के उपाय 

प्रत्येक सोमवार को प्रातः काल स्नान करके भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जाएं और शिव जी के साथ माता पार्वती की पूजा अर्चना करें।  इससे शिव जी के साथ माता पार्वती का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। 

Somwar Vrat Upay Do these remedies on Monday to get happiness and money in life
सोमवार के दिन करें ये काम, शिव कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी - फोटो : iStock

आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना करने के साथ-साथ सफेद, हरा, पीला वस्त्र धारण करें। इसके अलावा प्रातः काल स्नान करके भगवान भोलेनाथ को गंगाजल और अक्षत अर्पित करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Somwar Vrat Upay Do these remedies on Monday to get happiness and money in life
सोमवार के दिन करें ये काम, शिव कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी - फोटो : iStock

शिव जी को बेलपत्र और धतूरा बेहद प्रिय है। ऐसे में सोमवार के दिन शिव मंदिर जाकर बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने से कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। साथ ही शिक्षा संबंधी समस्या का भी समाधान होगा। 

विज्ञापन
Somwar Vrat Upay Do these remedies on Monday to get happiness and money in life
सोमवार के दिन करें ये काम, शिव कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी - फोटो : iStock

तमाम प्रयासों के बाद भी यदि आप आर्थिक संकटों से जूझ रहे हैं तो सोमवार के दिन आप मंदिर में जाकर 108 बार ''ऊं नमः शिवाय'' मंत्र का जाप करें। इससे मनोवांछित फल की प्राप्ती होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed