{"_id":"60f545c18ebc3e6d7902407d","slug":"shukrawar-ke-upay-know-how-to-attract-maa-lakshmi-to-comes-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन इन उपायों से घर पर आती हैं मां लक्ष्मी...","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन इन उपायों से घर पर आती हैं मां लक्ष्मी...
शास्त्रों में देवी लक्ष्मी को धन, सुख-सुविधा और वैभव प्रदान करने वाली देवी माना गया है। शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी की पूजा- आराधना और कृपा पाने के लिए विशेष होता है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद हो जाए तो उस व्यक्ति के जीवन में धन-दौलत, ऐशोआराम और सुख- सुविधा की कोई भी कमी नहीं होती। ऐसे में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग उनकी पूजा के दौरान कई तरह के उपाय करते हैं। शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही शुभ होता है। आज हम आपको शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की उपासना के बारे में बताएंगे।
देवी लक्ष्मी को लाल रंग बहुत ही प्रिय होता है इसलिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को रंग के कपड़े और फूल चढ़ाना चाहिए। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने शुद्ध देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय को हर शुक्रवार के दिन करने से मां प्रसन्न होगी और आपका घर धन और धान्य से भर जाएगा।
2 of 6
maa lakshmi
मां लक्ष्मी की पूजा में नारियल का विशेष महत्व होता है और शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा भगवान गणेश के साथ अवश्य करनी चाहिए। पूजा में नारियल का प्रयोग करने के बाद उस नारियल को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके ऊपर चल रही आर्थिक परेशानियां दूर होने लगेगी।
3 of 6
maa lakshmi
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा भगवान गणेश के साथ-साथ विष्णु जी की भी करनी चाहिए। इस दिन दक्षिणावर्ती शंख का प्रयोग कर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का जल से अभिषेकर करें। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु संग माता लक्ष्मी का दक्षिणावर्ती शंख से जलाभिषेक करने घर में सुख संपन्नता का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
maa lakshmi
शुक्रवार के दिन न करें ये काम
महिलाओं को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। शुक्रवार या किसी अन्य दिन किसी महिला या कन्या का अपमान नहीं करना चाहिए। किसी किन्नर का अपमान तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जहां पर महिलाओं का सम्मान नहीं होता है, वहां कभी भी लक्ष्मी जी वास नहीं करती हैं। ऐसे घर में हमेशा दरिद्रता का वास होता है।
विज्ञापन
5 of 6
Goddess Laxmi
- फोटो : Social Media
शुक्रवार के दिन किसी से कर्ज लेना या किसी को कर्ज देना अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिन दिया गया धन वापस आने में बहुत मुश्किल होती है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।