फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukrawar Ke Upay: पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय

Fri, 22 Jul 2022 06:51 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 22 Jul 2022 06:51 AM IST
विज्ञापन
Shukrawar Ke Upay Goddess Laxmi Puja Vidhi For Husband Long Life And Wealth In Hindi
पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock

Shukrawar Ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सप्ताह का प्रत्येक दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित किया गया है। इसी तरह से शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन जो भी जातक भक्ति भाव से मां लक्ष्मी की पूजा करता है, उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से ही मनुष्य तो क्या देवों को भी ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, तो उसे शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। शुक्रवार के दिन विधि-विधान से पूजन करने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही भक्तों पर उनकी कृपा बनी रहती है। इसके अलावा यदि आप चाहते हैं कि जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो तो शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी जी के पूजन संबंधी कुछ उपाय बताए गए हैं। चलिए जानते हैं शुक्रवार के उपाय...

Shukrawar Ke Upay Goddess Laxmi Puja Vidhi For Husband Long Life And Wealth In Hindi
पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
शुक्रवार को करें ये उपाय

ज्योतिष के अनुसार, शुक्रवार के दिन काली चीटियों को चीनी खिलाने से धन संबंधी बाधा दूर होती है। साथ ही रुका हुआ कार्य पूरा होता है और धन आगमन शुरू हो जाता है।

Shukrawar Ke Upay Goddess Laxmi Puja Vidhi For Husband Long Life And Wealth In Hindi
पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock

यदि आपके रिश्ते को किसी की बुरी नजर लग गई है या रिश्तों में खटास आ रही है, तो शुक्रवार के दिन एक मिट्टी का दीपक लें और उसमें दो कपूर रखकर जलाएं। इसके बाद दीपक को पूरे घर में घुमा कर बाहर रख दें। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukrawar Ke Upay Goddess Laxmi Puja Vidhi For Husband Long Life And Wealth In Hindi
पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और मिठास बनाए रखने के लिए शुक्र ग्रह को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में शुक्रवार के दिन 108 बार ग्राम ग्रीम ग्रूम सह शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध मजबूत होते हैं।

विज्ञापन
Shukrawar Ke Upay Goddess Laxmi Puja Vidhi For Husband Long Life And Wealth In Hindi
पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock

इसके अलावा यदि आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली और सुख-शांति चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन मां महालक्ष्मी का पूजन करें। माता लक्ष्मी के मंदिर में जाकर उन्हें सुहाग का सामान अर्पित करें। इसमें लाल रंग के वस्त्र, लाल चुनरी, लाल बिंदी और लाल चूड़ियां जरूर शामिल हों।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed