{"_id":"68132e055148d578a10d291f","slug":"shukrawar-ke-upay-do-these-remedy-on-friday-maa-lakshmi-ko-prasann-karne-ke-upay-2025-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन सिर्फ करें ये पांच उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी असीम कृपा","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन सिर्फ करें ये पांच उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी असीम कृपा
Fri, 02 May 2025 06:31 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 02 May 2025 06:31 AM IST
सार
मां लक्ष्मी की आराधना करने से सुख-समृद्धि और भौतिक ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार. शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन कौन से उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को करने ये पांच उपाय
- फोटो : adobe stock
Maa Lakshmi Ko Prasann Karne Ke Upay: शुक्रवार का दिन विशेष रूप से देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी मानी जाती हैं। इस दिन उनकी पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार, शुक्रवार को कुछ विशेष उपाय करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और व्यापार में भी लाभ मिलता है। इस दिन किए गए उपाय जीवन की समस्याओं के समाधान में भी मददगार साबित होते हैं। आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन कौन से उपाय करने चाहिए, जिससे मां लक्ष्मी की कृप प्राप्त होती है।
शुक्रवार को करने ये पांच उपाय
- फोटो : freepik
शुक्रवार को करने ये पांच उपाय
- अगर आप अपने जीवन में खुशियां बनाये रखना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन बाजार से मां लक्ष्मी की कमल के फूल पर विराजमान तस्वीर खरीदकर लाएं और अपने मंदिर में रखें। इसके बाद देवी मां को फूल अर्पित करें और धूप-दीप से उनकी पूजा करें।
शुक्रवार को करने ये पांच उपाय
- फोटो : freepik
- सौभाग्य में वृद्धि के लिए आप शुक्रवार को एक रुपये का सिक्का लेकर उसे घर के मंदिर में मां लक्ष्मी के सामने रखें। इसके बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें और सिक्के की भी पूजा करें। इस सिक्के को अगले दिन लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को करने ये पांच उपाय
- फोटो : adobe stock
- बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में शंख चढ़ाएं और देवी को घी और मखाने का भोग अर्पित करें। इस दिन हाथ जोड़कर अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भी करें।
- धन की वृद्धि के लिए एक छोटे मिट्टी के कलश में चावल भरें, उसके ऊपर एक रुपये का सिक्का और हल्दी की गांठ रखें। फिर इसे ढक्कन से बंद करके मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर किसी पवित्र स्थान पर दान करें।
विज्ञापन
शुक्रवार को करने ये पांच उपाय
- फोटो : adobe stock
- व्यापार में लाभ के लिए स्नान के बाद साफ कपड़े पहनकर, एक आसन पर बैठकर मां लक्ष्मी के मंत्र का जप करें। 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' का जाप करने से व्यापार में लाभ हो सकता है। इस मंत्र का कम से कम 11 बार जप करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।