फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

May Lucky Zodiac Signs 2025: मई में मेष समेत इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Thu, 01 May 2025 12:11 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 01 May 2025 12:11 PM IST
सार

14 मई को जहां गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं 15 मई 2025 को देर रात 12 बजकर 11 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि में अपना स्थान लेंगे। 

विज्ञापन
May Lucky Zodiac Signs 2025 know May rashifal in hindi
7 मई 2025 को ग्रहों के राजकुमार बुध मेष राशि में और 23 मई को वृषभ में विराजमान होंगे। ऐसे में मई माह में ग्रहों के गोचर से 12 राशियों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति संभव है। - फोटो : adobe

May Lucky Zodiac Signs 2025: मई की शुरुआत हो चुकी है, जो ग्रह-गोचर की दृष्टि से बेहद खास है। इस माह गुरु, सूर्य और राहु-केतु का राशि परिवर्तन होने वाला है। 14 मई को जहां गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं 15 मई 2025 को देर रात 12 बजकर 11 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि में अपना स्थान लेंगे। इसके बाद 18 मई को राहु कुंभ और केतु सिंह में आएंगे। ऐसे में मई माह में ग्रहों के गोचर से 12 राशियों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति संभव है। लेकिन इन चार राशि वालों पर पूरे माह विशेष कृपा बनी रहेगी। इन जातकों को करियर, नौकरी, वैवाहिक जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

May Lucky Zodiac Signs 2025 know May rashifal in hindi
आत्मविश्वास में वृद्धि होने से काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए मई का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। आपको व्यवसाय में मनचाहा लाभ होने की पूरी संभावना है। इस दौरान कोर्ट-कचहरी में चल रहे विवाद भी आपसी बातचीत से सुलझ सकते हैं। शुभचिंतकों की मदद से महत्वपूर्ण मसलों को हल करने में कामयाब होंगे।

आत्मविश्वास में वृद्धि होने से काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम विवाह करना चाह रहे हों, तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।

May Lucky Zodiac Signs 2025 know May rashifal in hindi
वृषभ राशि के लोगों पर इस पूरे माह ग्रहों की कृपा बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगीं। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों पर इस पूरे माह ग्रहों की कृपा बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगीं। गुरु की कृपा से आपके वैवाहिक जीवन में चल रही सभी समस्याएं दूर होंगी। अगर व्यवसाय में मंदी का सामना करना पड़ रहा था, तो अब लाभ मिलने के योग बनेंगे। उच्च अधिकारी आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। इस दौरान नौकरी कर रहे लोगों के वेतन वृद्धि के योग है। परिवार का साथ व सहयोग पूरे माह बना रहेगा। अगर किसी नए बिजनेस को आप शुरू करना चाह रहे थे, तो मई में उसपर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
May Lucky Zodiac Signs 2025 know May rashifal in hindi
ज्योतिषियों के मुताबिक इस माह आप पुराने उधार को चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान आपका समान विचारधारा वाले लोगों से मेल भी बढ़ेगा। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक इस माह आप पुराने उधार को चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान आपका समान विचारधारा वाले लोगों से मेल भी बढ़ेगा। अपनों से जुड़ाव महसूस करेंगे। करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद साबित होंगी।

जो लोग नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उनके प्रयास सफल होते दिखेंगे। इस दौरान ऑनलाइन शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। आप घर में किसी पार्टी का आयोजन भी इस माह करेंगे।

विज्ञापन
May Lucky Zodiac Signs 2025 know May rashifal in hindi
धार्मिक स्थानों और देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। माह के अंत में नौकरीपेशा लोगों के पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मई का महीना बेहद शुभ है। माह की शुरुआत में ही किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अगर आप लंबे समय से अपने करियर-कारोबार बदलाव करना चाहते थे, तो इस माह वह इच्छा पूरी होगी। अनुभवी व्यक्ति की मदद से आप करियर को लेकर एक अच्छा निर्णय भी ले सकते हैं।

धार्मिक स्थानों और देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। माह के अंत में नौकरीपेशा लोगों के पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। निवेश में मनचाहा लाभ आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। जीवन में किसी के आने को योग बनेंगे। आपको सितारे बता रहे हैं कि यह रिश्ता आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगा। 

Vakri Shani : जुलाई माह में शनि चलेंगे वक्री चाल, इन राशि के जातकों को मिल सकता है धनलाभ

May Shubh Muhurat: मई माह में इन शुभ मुहूर्त में खरीदें घर, दुकान या वाहन, यहां देखें शुभ मुहूर्त


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed