फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र ग्रह ने बदला घर, 20 दिसंबर तक ये 4 राशि वाले होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

Tue, 28 Nov 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Tue, 28 Nov 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
shukra grah or venus planet transit in scorpio and effect 4 zodiac or rashi

ग्रह नक्षत्रों का असर हमारी जिंदगी को प्रभावित करता है। वहीं उनकी चाल परिवर्तन होने का असर भी हमारे ऊपर पड़ता है। हर ग्रह की अपनी एक अलग खासियत होती है। शुक्र ग्रह को प्रेम और सुख सुविधाओं का कारक मान गया है और इस ग्रह ने राशि बदलकर वृश्चिक रा‌शि में प्रवेश कर लिया है, जो 20 दिसंबर की शाम तक रहेगा।



पढ़ें- इस तरह से रखें कमरा, रात में बुरे सपने नहीं करेंगे परेशान

वृष राशिः वित्तीय घाटे का करना पड़ सकता है सामना

shukra grah or venus planet transit in scorpio and effect 4 zodiac or rashi
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

वृश्चिक राशि में शुक्र के ग्रह के आने के कारण पति पत्नी के बीच के संबंध मधुर बनेंगे और प्रेम संबन्धों में भी मजबूती आएगी। व्यावसायिक तौर पर आप अपने व्यावसाय को बढ़ा भी सकते हैं, परंतु अभी इसका कोई वित्तीय लाभ नही होगा। मगर साथ ही तुला में बृहस्पति के प्रभाव से आपको अपनी अनदेखी के कारण वित्तीय घाटे का सामना करना पड़ सकता है। बेकार की चिंता करना आपकी सेहत के लिए सही नहीं है, इसलिए इधर-उधर की बातों में ज्यादा ध्यान न दें।

कर्क राशिः प्रतिष्ठा लग सकती है दांव पर

shukra grah or venus planet transit in scorpio and effect 4 zodiac or rashi
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

शुक्र के वृश्चिक में प्रभाव के चलते आपके लिए प्रेम संबंधों में निखार के योग हैं। नया व्यावसाय या कार्य शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिल सकते हैं। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी। मगर साथ ही तुला राशि में बृहस्पति के प्रभाव के कारण आपकी प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है, इसलिए ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अप्रत्याशित हानि का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति बिगड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुला राशि: व्यावसायिक रूप से वक्त में आएगा सुधार 

shukra grah or venus planet transit in scorpio and effect 4 zodiac or rashi
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह वित्तीय रुप से अच्छा रह सकता है। आपके लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। व्यावसायिक स्तर पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वृश्चिक राशि में शुक्र के प्रभाव के कारण आपको नाम और शौहरत की प्राप्ति हो सकती है और व्यावसायिक रूप से वक्त में सुधार आएगा। आपकी राशि में बृहस्पति के प्रभाव से आपको भाग्य का साथ मिलेगा, घर में किसी नए सदस्य के आगमन के योग बन रहे  हैं। 

पढ़ें- अगर भोजन करने से पहले करेंगे ये काम तो हमेशा रहेंगे सेहतमंद

विज्ञापन

कुंभ राशि पदोन्नति और वेतनवृद्धि के योग

shukra grah or venus planet transit in scorpio and effect 4 zodiac or rashi
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा, जिसमें नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि के योग हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र पर आपके कार्यों की सराहना भी हो सकती है। वित्तीय लाभ के भी योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी और निजी जीवन सुखमय गुजरेगा। वृश्चिक राशि में शुक्र के प्रभाव से आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। नौकरी करने वालों को नई और बेहतर नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed