Shivaling Ke Upay: भगवान शिव शंकर बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देवता हैं। वे केवल भाव के भूखे हैं। यदि कोई भक्त श्रद्धा पूर्वक इन्हें केवल एक लोटा जल भी अर्पित कर दे तो ये प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए इन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। हालांकि फिर भी यदि महादेव की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो शिवलिंग कुछ चीजों को जरूर अर्पित करें। कहा जाता है कि इन चीजों को अर्पित करने से शिव शंभू प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी करते हैं। चलिए जानते हैं शिवलिंग पर कौन सी चीजें चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं...
Shivaling Ke Upay: महादेव को करना है प्रसन्न तो शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
यदि आपकी शादी में बाधा आ रही है तो शिवलिंग पर केसर मिला कर दूध चढ़ाएं। साथ ही माता पार्वती की भी पूजा करें। इससे मां पार्वती और शिव जी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से शीघ्र ही अच्छे रिश्ते आने लगते हैं।
21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ''ऊँ नम: शिवाय'' लिखें और इसे शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है। इसके अलावा शिव जी के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और परेशानियों खत्म होती हैं।
Thursday Upay: गुरुवार के दिन करें ये उपाय, सुखमय होगा वैवाहिक जीवन और दूर होंगी सभी समस्याएं
तांबे के लोटे में जल लेकर काले तिल मिलाएं और शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ में ''ऊँ नम: शिवाय मंत्र'' का जाप करें। मान्यता है कि इससे शिव जी तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही शनि दोष भी दूर होता है।
आटे से 11 शिवलिंग बनाएं फिर 11 बार इन शिवलिंग का जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। वहीं शिवलिंग पर शुद्ध घी चढ़ाने के बाद इसपर जल चढ़ाने से संतान संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।