{"_id":"65cef91827079230c1037597","slug":"vastu-tips-for-home-things-you-should-do-after-sunset-to-please-maa-laxmi-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakshmi Kripa: शाम ढलते ही करें ये काम, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी और बढ़ेगी धन की आवक","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Lakshmi Kripa: शाम ढलते ही करें ये काम, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी और बढ़ेगी धन की आवक
Fri, 23 Feb 2024 12:21 AM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:21 AM IST
सार
Lakshmi Kripa: यदि आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो शाम ढलने के बाद कुछ कार्य जरूर करें। शास्त्रों में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यह दिन और रात का संधिकाल होता है। इस समय किए गए शुभ कार्य शीघ्र फलदायी माने जाते हैं।
विज्ञापन
शाम ढलते ही करें ये काम, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
- फोटो : iStock
विस्तार
Lakshmi Kripa: मां लक्ष्मी धन की देवी हैं। जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उनके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है, इसलिए हर कोई मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए प्रयास करता रहता है। यदि आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो शाम ढलने के बाद कुछ कार्य जरूर करें। शास्त्रों में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यह दिन और रात का संधिकाल होता है। इस समय किए गए शुभ कार्य शीघ्र फलदायी माने जाते हैं। चलिए जानते हैं कौन से वो काम हैं, जिन्हें शाम ढलने के बाद करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं...
विज्ञापन
Thursday Upay: गुरुवार के दिन करें ये उपाय, सुखमय होगा वैवाहिक जीवन और दूर होंगी सभी समस्याएं
विज्ञापन
तुलसी की पूजा
तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। जिन घरों में नियमित तुलसी की पूजा होती है वहां देवी लक्ष्मी की कृपा रहती है, इसलिए शाम के समय तुलसी की पूजा करें और तुलसी के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगी।
विज्ञापन
कपूर जलाकर पूजा करें
जब शाम ढल रही हो उस समय कपूर जलाकर सभी कमरों में घुमाना चाहिए। साथ ही जलते कपूर को घर के मुख्य द्वार पर रखना चाहिए। इससे घर में जैसी भी नकारात्मक उर्जा होती है चली जाती है और घर में सुख शांति और लक्ष्मी का वास होता है।
मुख्य द्वार पर रखें दीपक
शाम ढलने के बाद घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर रखना चाहिए, क्योंकि मुख्य द्वार से ही मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। वहीं मुख्य द्वार पर अंधेरा हो तो मां लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती हैं।
Chanakya Niti: ऐसे घर में स्वयं चली आती हैं मां लक्ष्मी, कभी नहीं होती धन की कमी
शाम के समय न करें ये काम
- शाम के समय झाड़ू नहीं लगाना चाहिए और न ही घर का कूड़ा कचरा बाहर फेंकना चाहिए। ऐसा करने से घर की लक्ष्मी चली जाती हैं।
- सूरज ढलने के बाद खट्टी चीजें, दूध, नमक और हल्दी आदि का दान करने से मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं और आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है।
- सूर्यास्त के बाद कभी भी घर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियों का प्रवाह बढ़ सकती है।