Shardiya Navratri 2023: इस समय नवरात्रि के पावन दिन चल रहे हैं। वैसे तो मां दुर्गा हर पल अपने भक्तों का ख्याल रखती हैं, लेकिन नवरात्रि में इनकी पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इस दौरान पूजा का लाभ भी जल्दी मिलता है। इसका कारण यह है कि मां दुर्गा नवरात्रि के दौरान पृथ्वी पर आती हैं और नौ दिनों तक यहीं पर रहकर अपने भक्तों की मनोकामनाओं को सुनती हैं। इसलिए मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि को सबसे उत्तम माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। नवरात्रि में जो भी जातक पूरे श्रद्धा भाव के साथ मां दुर्गा की पूजा करते हैं, उन पर माता रानी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं। साथ ही इस दौरान कुछ उपाय करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं। चलिए जानते हैं नवरात्रि के उपाय...
Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में करें ये सरल उपाय, मां दुर्गा की कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी
घर खरीदना चाहते हैं तो करें ये उपाय
यदि आप खुद का घर बनाना चाहते हैं तो घर का सपना पूरा करने के लिए नवरात्रि में मिट्टी का छोटा सा घर बनाकर पूजा स्थल में रखें। ऐसा करने से माता रानी आपकी मनोकामना जरूर पूर्ण करेंगी।
उन्नति के लिए करें ये उपाय
नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। वहीं यदि पहले से ही घर में तुलसी का पौधा है, तो एक सिक्का लेकर अपनी मन्नत मांगें और इस सिक्के को तुलसी के नीचे मिट्टी में दबा दें। ऐसा करने से उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे और जीवन में सफलता मिलेगी।
गृह क्लेश दूर करने के उपाय
घर में कोई परेशानी हो तो नवरात्रि में नौ दिनों तक लगातार पान के पत्ते पर केसर रखकर दुर्गा स्त्रोत और दुर्गा जी की नामावली का पाठ करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और गृह क्लेश भी समाप्त होने लगता है।
Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में कब होगा कन्या पूजन, जानें अष्टमी और नवमी की सही तारीख
यदि आपके पास पैसा नहीं टिकता है या हमेशा धन से संबंधित परेशानी बनी रहती है, तो नवरात्रि में एक पान के पत्ते पर गुलाब की कुछ पंखुड़ियां रखकर मां दुर्गा को अर्पित करें। मान्यता है कि इससे धन आगमन के रास्ते खुलेने लहते हैं।