फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2021: यहां जानिए कब है नवरात्रि आरंभ, समापन और महाअष्टमी तिथि समेत नवरात्रि की महत्वपूर्ण जानकारी

Sun, 26 Sep 2021 07:50 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 26 Sep 2021 07:50 AM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navratri 2021 date when is the beginning of Navratri and when is Maha Ashtami date Navami date of Navratri
शारदीय नवरात्रि 2021 - फोटो : amar ujala

हिंदी पंचांग के अनुसार वर्ष में चार बार नवरात्रि पड़ती हैं लेकिन साधारण जन के लिए वर्ष में छह माह के अंतराल पर दो नवरात्रि आती हैं। चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि। अश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाती हैं। पूरे नौ दिनों तक मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री देवी का पूजन किया जाता है। इन नौ स्वरूपों की अपनी अलग-अलग विशिष्टता है। इनके पूजन से भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। मान्यता है कि इन नौ दिनों तक मां दुर्गा देवलोक से धरती लोक पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों के कष्टों को हरकर उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी का पूजन किया जाता है और इस दिन को दुर्गा महाअष्टमी के नाम से जाना जाता है। इसके अगले दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन करने के साथ ही नवरात्रि का समापन हो जाता है। नवरात्रि में ये दोनों ही दिन बहुत महत्वपूर्ण मानें जाते हैं। कई बार भक्तों को अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर असमंजस रहती है। तो चलिए जानते हैं कि कब से है नवरात्रि आरंभ, महाअष्टमी और नवमी यानी नवरात्रि समापन।

Sharadiya Navratri 2021 date when is the beginning of Navratri and when is Maha Ashtami date Navami date of Navratri
शारदीय नवरात्रि 2021
नवरात्रि आरंभ तिथि वह घटस्थापना मुहूर्त-

 

इस बार शारदीय नवरात्रि 07 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार से आरंभ हो रही हैं।

 

अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि आरंभ- 06 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार शाम 04 बजकर 34 मिनट से।

 

अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि समापन- 07 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर

 

घटस्थापना मुहूर्त- 07 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 17 मिनट से 07 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

Sharadiya Navratri 2021 date when is the beginning of Navratri and when is Maha Ashtami date Navami date of Navratri
शारदीय नवरात्रि 2021
शारदीय नवरात्रि में इस दिन है महाअष्टमी-

 

इस बार शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी 13 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को पड़ रही है। इस दिन लोग अपने घरों में हवन अनुष्ठान करवाते हैं।

 

अश्विन शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि आरंभ- 12 अक्टूबर 2021 दिन मंगलवार रात 09 बजकर 47 मिनट से

 

अश्विन मास शुक्ल पक्ष अष्टमी समाप्त- 13 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को रात 08 बजकर 07 मिनट पर

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharadiya Navratri 2021 date when is the beginning of Navratri and when is Maha Ashtami date Navami date of Navratri
शारदीय नवरात्र 2021 - फोटो : social media

इस दिन है नवरात्रि समापन जानिए नवमी की तिथि-

 

इस बार नवरात्रि का समापन यानी नवमी तिथि को कन्या पूजन 14 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार को किया जाएगा।

 

अश्विन मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि आरंभ- 13 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को रात 08 बजकर 07 मिनट से

 

अश्विन मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि समाप्त- 14 अक्टूबर 2021 दिन बृहस्पतिवार को शाम 06 बजकर 52 मिनट पर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed