Sharad Purnima 2023 Upay: इस साल 28 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा है। पंचांग के अनुसार आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी के बेहद निकट होता है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के सामान मानी जाती हैं। यही वजह है कि इस दिन खीर बनाई जाती है और रात में चंद्रमा की रोशनी में रखी जाती है, जिससे खीर में भी चंद्रमा रोशनी पड़े और इसमें अमृत का प्रभाव हो सके। साथ ही शरद पूर्णिमा मां लक्ष्मी की पूजा के लिए उत्तम मानी जाती है। कहा जात है कि शरद पूर्णिमा की रात धन की देवी मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। ऐसे में यदि आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इस दिन कुछ उपाय जरूर करें। आइए जानते है शरद पूर्णिमा के उपायों के बारे में...
Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर इन उपायों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, धन-धान्य से भरा रहेगा घर
मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में कुछ देर के लिए गाय का घी रख दें। कुछ देर बाद इसे उठाकर सुरक्षित रख दें। इसके बाद दीपावली पर इस घी का दीपक प्रज्वलित कर मां लक्ष्मी की पूजा करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में खुशी का वातावरण बनता है।
लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने लिए शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ जरूर करें। लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करने के लिए शरद पूर्णिमा की शाम के समय स्नान करें और फिर चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर उस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा या फोटो स्थापित करें। फिर लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। इससे आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
जीवन की बाधा दूर करने के लिए
शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में गंगाजल रख दें। फिर इस गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे आपके जीवन में आने वाली समस्त परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
Sharad Purnima 2023: इस साल कब है शरद पूर्णिमा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और खीर का महत्व
बीमारी से मुक्ति के लिए
यदि आपके घर का कोई सदस्य बीमारी से ग्रसित है या आपके घर में बीमारी का माहौल बना रहता है, तो सफेद कपड़े पर चावल रख दें। कुछ देर चंद्रमा की रोशनी में रखने के बाद उसको अगली सुबह किसी मंदिर में दान कर दें। ऐसा करने से स्वास्थ्य में सुधार होने लगता है।