फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन इन उपायों को करने से दूर हो सकती है 'शनि की साढ़ेसाती'

Sat, 08 Feb 2025 06:11 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 08 Feb 2025 06:11 AM IST
सार

Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिवार के दिन का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि इस दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा अर्चना की जाती है। 

विज्ञापन
Shaniwar Ke Upay for money and happy family know Shani Sade Sati Upay
शनिवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला

Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिवार के दिन का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि इस दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि शनिवार के दिन शनि महाराज की विधिनुसार पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी परेशानियों का निवारण होता है और हमेशा जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो शनिवार की उपासना से जातक को शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह दिन उन लोगों के लिए और भी खास है जिनके कार्यों में बार-बार बाधाएं आ रही हैं। कहते हैं कि अगर सच्चे भाव से शनिवार को शनि महाराज की उपासना और कुछ उपाय किए जाए, तो व्यक्ति को मानसिक तनाव, स्वास्थ्य समस्याएं और रिश्तों में चल रही अनबन से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।

Shaniwar Ke Upay for money and happy family know Shani Sade Sati Upay
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के 11 पत्तों को लेकर एक माला बनाएं। - फोटो : अमर उजाला

शनिवार के दिन करें ये 5 उपाय

  • ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के 11 पत्तों को लेकर एक माला बनाएं। इसके बाद इस माला को शनि देव के मंदिर में जाकर अर्पित करें। इस दौरान उनकी विधि विधान से पूजा करते हुए ‘ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल सकता है।
Shaniwar Ke Upay for money and happy family know Shani Sade Sati Upay
माना जाता है कि शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर कच्चे सूत का धागा सात बार लपेटने से शनिदेव प्रसन्न होत हैं - फोटो : अमर उजाला
  • माना जाता है कि शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर कच्चे सूत का धागा सात बार लपेटने से शनिदेव प्रसन्न होत हैं और जातक की समस्याओं का निवारण करते हैं।
  • शनिवार के दिन काला चना, काली उड़द और काले कपड़े दान करने से जीवन से नकारात्मकता दूर होती हैं और परिवार में सुख-शांति रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shaniwar Ke Upay for money and happy family know Shani Sade Sati Upay
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीप जलाएं। - फोटो : अमर उजाला
  • ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीप जलाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इस दिन दीप हमेशा शाम के समय जलाना चाहिए, इससे शनि दोष का प्रभाव कम हो सकता है।
विज्ञापन
Shaniwar Ke Upay for money and happy family know Shani Sade Sati Upay
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे गुड़ और चने का भोग लगाने से भाग्य में वृद्धि होती हैं। - फोटो : freepik
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे गुड़ और चने का भोग लगाने से भाग्य में वृद्धि होती हैं। इस दौरान आप कौओं, कुत्तों या गरीबों में भी इस भोग को बांट सकते हैं, इससे सकारात्मकता बढ़ती हैं।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed