फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Shani jayanti 2021 date timing importance and do not do these things on Shani jayanti

Shani jayanti 2021: शनि जयंती पर भूलकर भी न करें ये कार्य, कृपा के स्थान पर हो सकता है अनिष्ट

Thu, 03 Jun 2021 12:53 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 03 Jun 2021 12:53 PM IST
सार

  • 10 जून 2021 दिन गुरुवार को मनाई जाएगी शनि जयंती
  • शनिदेव की पूजा करते समय उनकी आंखों में न देखें
  • शनि जयंती पर भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन न करें

विज्ञापन
Shani jayanti 2021 date timing importance and do not do these things on Shani jayanti
शनिदेव जयंती 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

हिंदी कैलेंडर के अनुसार हर माह में कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन सूर्य पुत्र शनि का जन्म हुआ था इसलिए प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार शनि जयंती 10 जून 2021 दिन गुरूवार को पड़ रही है। यह दिन शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत शुभ होता है। इस दिन विधि-विधान के साथ शनिदेव की पूजा अर्चना करने से शनि के कुप्रभावों के मुक्ति प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली समस्याओं का अंत होता है। शनिदेव मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं इसलिए इन्हें कर्मफलदाता कहा जाता है। जिसके ऊपर शनिदेव की कृपा होता है उसका जीवन हर प्रकार से सुखी रहता है लेकिन जिस पर शनिदेव की वक्र दृष्टि हो उसके जीवन में आर्थिक, पारिवारिक कार्य क्षेत्र से संबंधित परेशानियां आती रहती हैं। शनि जयंती के दिन विधिवत पूजा करके आप समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं लेकिन यदि कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो आप शनिदेव की कृपा के बजाए उनके कोप के भागी बन सकते हैं, इसलिए भूलकर भी शनि जयंती के दिन ये कार्य नहीं करना चाहिए। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

Shani jayanti 2021 date timing importance and do not do these things on Shani jayanti
शनिदेव जयंती 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शनि जयंती शुभ मुहूर्त

ज्येष्ठ मास अमावस्या तिथि आरंभ- 09 जून दिन बुधवार दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 

ज्येष्ठ मास अमावस्या तिथि समाप्त- 10 जून दिन गुरूवार शाम 04 बजकर 22 मिनट पर

 

शनि जयंती पर भूलकर भी न करें ये कार्य


शनि देव न्याय के देवता है, वे गलत कार्य करने वालों को दंडित करते हैं।शनि जयंती या फिर किसी भी दिन किसी कमजोर, और असहाय व्यक्ति को कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए और न ही किसी के साथ छल-कपट करना चाहिए। इससे शनिदेव नाराज होते हैं और व्यक्ति को दंडित करते हैं। 

 

शनि जयंती के दिन भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन न करें, किसी भी गलत कार्य को न करें, अन्यथा आपको शनिदेव के कोप का भागी बनना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shani jayanti 2021 date timing importance and do not do these things on Shani jayanti
शनिदेव जयंती 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

शनि जयंती पर अपने घर में लोहे या कांच की बनी हुई चीजें बिलकुल खरीदकर न लाएं। इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही शनि जयंती पर सरसों का तेल, लकड़ी और उड़द आदि चीजें भी खरीदकर नहीं लानी चाहिए।

 

शनि जयंती के दिन तुलसी, बेलपत्र या पीपल के पत्ते भूलकर भी नहीं तोड़ने चाहिए। इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं।

 

शनि जयंती के दिन नाखून और बाल न कटवाएं और इस दिन जूते-चप्पल आदि भी खरीदकर नहीं लाने चाहिए।

विज्ञापन

Shani jayanti 2021 date timing importance and do not do these things on Shani jayanti
शनिदेव जयंती 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शनिदेव की पूजा करते समय रखें इस बात का ध्यान

यदि शनि जयंती पर आप मंदिर जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें की शनिदेव की पूजा करते समय उनके एक दम सामने खड़े होकर पूजा न करें और न ही उनकी आंखों में देखें। माना जाता है कि इससे शनिदेव की वक्र दृष्टि का सामना करना पड़ सकता है। 

 

शनिदेव से भूलकर भी दृष्टि नहीं मिलानी चाहिए इससे उनकी कृपा के बजाए आपको अनिष्ट का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिदेव को उनकी पत्नी से श्राप मिला था कि जिसपर भी उनकी दृष्टि पड़ेगी उसका अनिष्ट हो जाएगा। यही कारण है कि शनिदेव की पूजा हमेशा सिर झुकाकर ही करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed