फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani jayanti 2021: शनि जयंती और सूर्यग्रहण एक साथ, 148 साल पहले बना था ऐसा संयोग, जानें शनि को प्रसन्न करने के उपाय

Sat, 05 Jun 2021 07:35 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 05 Jun 2021 07:35 AM IST
विज्ञापन
Shani Jayanti 2021 Date Know the time and date of solar eclipse measures to get rid Shani sadesati or dhaya
शनिदेव जयंती 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को सूर्य छाया पुत्र शनि का जन्म हुआ था, इसलिए प्रत्येक वर्ष इस दिन शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार शनि जयंती 10 जून 2021 दिन गुरूवार को मनाई जाएगी। यह दिन शनि देव को प्रसन्न करने के बहुत ही महत्व रखता है। इस दिन विधि-विधान से पूजन करने पर शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है। इस बार की शनि जयंती बहुत ही खास है क्योंकि इस दिन सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। हांलाकि यह ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिष के अनुसार आंशिक ग्रहण होने के कारण भारत में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और न ही किसी राशि पर इसका प्रभाव पड़ेगा। यह ग्रहण विश्व के कुछ भाग जैसे उत्तरी अमेरिका के उत्तर पूर्वी भाग, उत्तरी एशिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर में कंकणाकृति सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। भारतीय समयनुसार दोपहर 01 बजकर 42 मिनट पर सूर्य ग्रहण आरंभ होगा जो शाम को 06 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा। जानते हैं कि किस तरह कर सकते हैं शनिदेव को प्रसन्न और कब बना था ऐसा संयोग।



Shani Jayanti 2021 Date Know the time and date of solar eclipse measures to get rid Shani sadesati or dhaya
शनिदेव जयंती 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
148 साल पहले बना था ऐसा संयोग

इस समय अपने पिता सूर्य की चाल के कारण शनि अपनी स्वयंराशि मकर में वक्री हैं और शनि जयंती पर ही सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ऐसा संयोग 148 साल पहले 26/05/1873 में बना था। इस बार लगने वाला सूर्य ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र और वृषभ राशि में लगेगा। मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल ग्रह है और इस समय मकर राशि में वक्री शनि की पूर्ण दष्टि, मीन एवं कर्क राशि में स्थित मंगल पर पड़ रही है। इसके साथ ही मंगल की दृष्टि गुरु पर हैं और सूर्य-चंद्र, राहु एवं बुध की युति भी बनी हुई है, लेकिन भारत में सूर्य ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा इसलिए किसी भी राशि के जातक पर किसी भी प्रकार को कोई अशुभ असर नहीं देखने को मिलेगा।

Shani Jayanti 2021 Date Know the time and date of solar eclipse measures to get rid Shani sadesati or dhaya
शनिदेव जयंती 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
किन राशि वालों पर है साढ़े साती और ढैय्या

ज्योतिष के अनुसार शनि जिस राशि में विराजमान होते हैं उस राशि और उसकी आगे और पीछे की राशि पर शनि की साढ़े साती चलती है। इसके अलावा जिस राशि में शनि विराजमान होते हैं वहां से षष्ठम राशि और दसवीं राशि में शनि की ढैय्या लगती है। इस समय शनि मकर में स्थित हैं इसलिए उससे पहले की राशि धनु और उसके बाद की राशि कुंभ पर साढे़ साती है एवं मिथुन, तुला राशि वालों पर ढैय्या चल रही है। आगे जानिए शनि को प्रसन्न करने हेतु उपाय। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Jayanti 2021 Date Know the time and date of solar eclipse measures to get rid Shani sadesati or dhaya
शनिदेव जयंती 2021 शनिदेव को प्रसन्न करने हेतु हनुमान जी की आराधना करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इस तरह करें शनि को प्रसन्न

इस समय शनि अपनी स्वराशि मकर में वक्री हैं इसलिए कुछ राशियों पर शनि की साढ़े साती तो कुछ पर ढैय्या चल रही है ऐसे में शनि जयंती पड़ना इन जातकों के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। शनि जयंती के दिन जातक कुछ कार्यों को करके शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं और शनि साढ़े साती एवं ढैय्या के अशुभ प्रभावों से मुक्ति पा सकते हैं। 

 

धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान भक्तों पर शनि अपनी अशुभ दृष्टि नहीं डालते हैं, इसलिए जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती, ढैय्या, महादशा या अशुभ प्रभाव पड़ रहा है उन्हें हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही हनुमान जी की तरह आचरण अपनाकर शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed