फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Dosha: कुंडली में शनि दोष का संकेत देती हैं ये पांच चीजें, जानें कैसे कर सकते हैं इसकी पहचान

Fri, 03 Oct 2025 12:16 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 03 Oct 2025 12:16 PM IST
सार

जब कुंडली में शनि शुभ स्थान पर नहीं होते, तो व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। आइए जानते हैं कि जन्म कुंडली में शनि दोष होने के संकेत क्या होते हैं।

विज्ञापन
shani dosha symptoms how to know if you have shani dosha
शनि दोष के लक्षण - फोटो : Amar Ujala

Shani Dosha Symptoms: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब जन्म कुंडली में शनि की स्थिति प्रतिकूल होती है तो इसे शनि दोष कहा जाता है। जब शनि शुभ स्थान पर नहीं होते, तो व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं, जैसे आर्थिक नुकसान, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें, रिश्तों में तनाव और कार्यों में रुकावट आदि। इस दोष के प्रभाव को कम करने के लिए शनि देव की आराधना, हनुमान चालीसा का पाठ और कई अन्य उपाय फलदायी माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि जन्म कुंडली में शनि दोष होने के संकेत क्या होते हैं।


Shani Vakri On Diwali: इस दिवाली बना दुर्लभ शनि योग, 4 राशियों पर बरसेगा धन का अम्बार
Budh Rashi Parivartan 2025: बुध करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, मेष सहित इन राशि वालों के जीवन में आएगी खुशहाली

shani dosha symptoms how to know if you have shani dosha
शनि दोष की पहचान कैसे करें? - फोटो : अमर उजाला

शनि दोष की पहचान कैसे करें?
शनि दोष का सही आकलन केवल अनुभवी ज्योतिषी द्वारा जन्म कुंडली के विश्लेषण से ही किया जा सकता है। इससे यह स्पष्ट हो सकता है कि जातक पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या अशुभ दृष्टि का प्रभाव है या नहीं। इसके अलावा यदि बार-बार बाधाएं आती हों, कर्ज बढ़ रहा हो, धन हानि हो रही हो या स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्रभावित हो, तो ये भी शनि दोष के संकेत माने जाते हैं।

shani dosha symptoms how to know if you have shani dosha
शनि दोष के सामान्य लक्षण - फोटो : अमर उजाला
शनि दोष के लक्षण
कार्यों में अड़चन या आर्थिक हानि

अगर कुंडली में शनि प्रतिकूल स्थिति में होते हैं, तो बार-बार प्रयासों के बाद भी काम पूरे नहीं होते। धन की कमी बनी रहती है और जीवन में संघर्ष बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
shani dosha symptoms how to know if you have shani dosha
शनि दोष के सामान्य लक्षण - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां
इस दोष के कारण समय से पहले बाल झड़ने लगते हैं, आंखों की रोशनी कम हो सकती है, कान या हड्डियों से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मानसिक अशांति और आलस्य
शनि को परिश्रम और कठिनाइयों का ग्रह माना गया है। यदि यह कमजोर हो जाए, तो व्यक्ति को आलस, अवसाद, चिंता और लगातार मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
shani dosha symptoms how to know if you have shani dosha
शनि दोष के सामान्य लक्षण - फोटो : adobe stock
रिश्तों में मतभेद
शनि की अशुभ स्थिति का असर संबंधों पर भी पड़ता है। इससे दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है, प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं और दोस्तों या परिजनों से विवाद हो सकता है।

सफलता में देरी
शनि दोष होने पर व्यक्ति कड़ी मेहनत करने के बावजूद सफलता प्राप्त नहीं कर पाता। काम अधूरे रह जाते हैं, धन-संपत्ति में कमी आती है और बाधाएं जीवन का हिस्सा बन जाती हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed