फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry how lines on palm makes carorepati yog rajlakshmi yog know in hindi

Palmistry: धनवानों की हथेली में होता है यह दुर्लभ "करोड़पति योग", क्या आपके हाथ में भी है?

Sat, 20 Jul 2024 06:57 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 20 Jul 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
palmistry how lines on palm makes carorepati yog rajlakshmi yog know in hindi
हाथ की रेखा - फोटो : Amar Ujala

Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र सदियों से लोगों को उनके जीवन और भविष्य के बारे में जानकारी देने का एक लोकप्रिय तरीका रहा है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति की हथेली में मौजूद रेखाएं उसके व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, करियर, विवाह, धन-दौलत और भविष्य के बारे में कई रहस्य उजागर करती हैं। वेदों में ज्योतिष को नेत्र का दर्जा दिया गया है, ऐसा इसलिए क्योंकि भविष्य में जो भी होने वाला है, वो आप ज्योतिष के माध्यम से देख सकते हैं। 

विज्ञापन


हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर खींची हुई हर आड़ी तिरछी रेखाओं का कुछ न कुछ महत्व होता है। हर अलग अलग रेखा व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, धन, प्रेम, करियर और जीवन के अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी दे सकती हैं। ऐसी ही एक रेखा है "करोड़पति योग" रेखा, जो माना जाता है कि धनवानों की हथेली में पाई जाती है। आइए इस लेख में इसी करोड़पति योग के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Palmistry: हाथ की ये रेखाएं बताती हैं करियर में कब मिलेगी सफलता ? जानें क्या कहता है हस्तरेखा विज्ञान
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है "करोड़पति योग"?
"करोड़पति योग" हथेली के मध्य भाग में स्थित होती है। सबसे पहली बात, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि "करोड़पति योग" रेखा केवल एक संकेत है। मान्यताओं के अनुसार यह योग जिनकी भी हथेली में होती है वो व्यक्ति अकूत दौलत का स्वामी होते हैं। दरअसल जिनकी हथेली में कछुए का चिन्ह बन रहा होता है, वे लोग बहुत धनवान होते हैं, उनके आय के स्रोत बढ़ जाते हैं। ऐसे लोगों को अचानक कई स्रोतों से खूब धन लाभ होने लगता है। इसके साथ ही अगर आपकी हथेली पर कहीं भी स्वास्तिक का चिन्ह बन रहा है तो आप बड़े ही भाग्यशाली व्यक्ति हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Samudrik Shastra: नाक की बनावट से जानिए व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व

राजलक्ष्मी योग
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार करोड़पति योग वाले व्यक्ति जीवन में बड़े सफल और कामयाब होते हैं। इसके अलावा हथेली में गुरु, शुक्र, बुध और चन्द्र पर्वत उठे हुए हैं तो आपकी हथेली में राजलक्ष्मी योग बना है। ऐसे व्यक्ति अपनी किस्मत और मेहनत से खूब धन, घर और वाहन सुख प्राप्त कर सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की हथेली में यह योग स्पष्ट और गहरी है, तो वह धनवान बनने की प्रबल संभावना रखता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed