फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somwar 2022 Puja: 14 जुलाई से शुरू होगा सावन,राशि के अनुसार भोलेनाथ की पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ

Tue, 05 Jul 2022 05:01 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 05 Jul 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
Sawan Somvar 2022 Puja Vidhi of Lord Shiva According to Zodiac Signs Know Sawan Kab Se Hai in Hindi
भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन इस साल 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है। - फोटो : amar ujala

Sawan Somwar 2022 Puja: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल का पांचवा महीना देवों के देव महादेव का प्रिय महीना यानी सावन होता है। भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन इस साल 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है। वैसे तो ये पूरा माह महादेव को समर्पित होता है। इस पूरे माह में शिव शम्भू की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, लेकिन सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार का अलग ही महत्व होता है। हिंदू धर्म में भगवान शिव शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। वे कालों के भी काल महाकाल हैं। इनकी कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। भगवान शिव को मनुष्य तो क्या देवी-देवता, सुर-असुर, सभी पूजते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देव हैं। इस माह से ही सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ होते हैं। इस माह में प्रतिदिन रुद्राभिषेक करना बहुत फलदायी होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राशि के अनुसार शिव की आराधना से कई समस्याओं का निवारण हो सकता है। आइए जानते हैं राशिनुसार भगवान भोलेनाथ को कैसे करें प्रसन्न। 

Sawan Somvar 2022 Puja Vidhi of Lord Shiva According to Zodiac Signs Know Sawan Kab Se Hai in Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। इसलिए मेष राशि के जातकोण को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन के इन सोमवार में मेष राशि के जातकों को भोलेनाथ को लाल चंदन और लाल रंग के पुष्प अर्पित करना चाहिए। साथ ही भोलेनाथ का अभिषेक गए के कच्चे दूध में शहद मिलकर करना चाहिए। 

Sawan Somvar 2022 Puja Vidhi of Lord Shiva According to Zodiac Signs Know Sawan Kab Se Hai in Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को सावन सोमवार में भगवान भोलेनाथ को चमेली के फूल अर्पित करने चाहिए। साथ ही दही से अभिषेक करना चाहिए। वृषभ राशि वालों की सभी समस्याओं का समाधान  शिव रुद्राष्टक का पाठ करने से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somvar 2022 Puja Vidhi of Lord Shiva According to Zodiac Signs Know Sawan Kab Se Hai in Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातक सावन सोमवार में भगवान शिव को धतूरा, भांग अर्पित कर प्रार्थना करें। इसके साथ ही उन्हें शध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। पूजा करते समय पंचाक्षरी मंत्र- ॐ नम: शिवाय का जाप करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। इससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। 

विज्ञापन
Sawan Somvar 2022 Puja Vidhi of Lord Shiva According to Zodiac Signs Know Sawan Kab Se Hai in Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों  को सावन में भगवान शिव का अभिषेक दूधन में भांग मिलकर करना चाहिए। इसके साथ ही रुद्राष्टक का पाठ करना भी शुभ होगा। इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed