सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सावन के पूरे महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। भगवान शिव को सावन का महीना बहुत ही प्रिय होता है। सावन के महीने में भगवान शिव ने माता पार्वती की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर पति रूप में उनका प्रस्ताव स्वीकार्य किया था। एक मान्यता यह भी है कि सावन के महीने में ही समुद्रमंथन हुआ था। समुद्र मंथन में कई दिव्य वस्तुओं के साथ विष भी निकला था, जिसे भगवान शंकर ने अपने कंठ में रखकर इस संपूर्ण सृष्टि को विनाश से बचाया। सावन के महीने में सोमवार के दिन विशेष रूप से भगवान शिव का अलग-अलग सामग्रियों से जलाभिषेक किया जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने पर भक्तों की सभी तरह की मनोकामना जरूर पूरी होती है। सावन के महीने में भगवान शिव के दर्शन जरूर करना चाहिए। आइए दर्शन करते हैं भगवान भोले भण्डारी की कुछ शानदार तस्वीरें...
सावन कैलेंडर 2020: सावन के पूरे महीने यहां करें भगवान शिव के दर्शन
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 13 Jul 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
