Sawan Somwar 2020: सावन का दूसरा सोमवार 13 जुलाई को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन का सोमवार बड़ा ही पावन दिन होता है। यह दिन भगवान शिव को प्रिय है। इस दिन शिवभक्त सावन सोमवार का व्रत रखते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार का दिन चंद्र ग्रह का दिन है। इस दिन चंद्र ग्रह की शांति के लिए उपाय किए जाते हैं। सावन सोमवार के दिन भगवान शिव से जुड़े कुछ विशेष उपायों को करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। हम आपको ऐसे 5 उपाय बता रहें हैं जिन्हें सावन सोमवार के दिन करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ये आसान उपाय इस प्रकार हैं -
Sawan Somwar 2020: सावन के दूसरे सोमवार को करें ये पांच आसान उपाय, कामना होगी पूर्ण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मान्यता के अनुसार सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे क्लेशों से मुक्ति मिलती है और मन की सारी मुरादें जरूर पूरी हो जाती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की आराधना करें।
सावन सोमवार के दिन भोले नाथ को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाएं। महादेव के लिए ये बेहद ही प्रिय वस्तु होती हैं। इन्हें चढ़ाने से भगवान शंकर जल्दी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।
सावन सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप 108 बार करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। इस मंत्र के जाप से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।
सावन सोमवार के दिन भगवान शिवजी को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। यह उपाय करने से आपको शिव शंभू का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।