फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

People Born in Sawan: सावन में जन्में लोगों पर होती है शिव जी कृपा, जीवन में करते हैं खूब तरक्की

Mon, 26 Jun 2023 03:59 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 26 Jun 2023 03:59 PM IST
विज्ञापन
Sawan Month Born People Personality Astrology Sawan Me Janme Log kaise hote hai
सावन में जन्मे लोगों पर होती है शिव जी कृपा - फोटो : iStock

Sawan Month Born People Personality: इस साल सावन की शुरुआत 4 जुलाई से हो रही है। हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। इस माह में देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। सावन में शिव उपासना से महादेव की कृपा बरसती है और भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। पौराणिक मान्यता है कि इस पूरे माह में शिव जी माता पार्वती के साथ पृथ्वी लोक पर विचरण करते हैं। यही वजह है कि इस माह में देश भर के सभी शिव मंदिर और शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ लगी रहती है। सावन में शिव पूजा बहुत महत्वपूर्ण तो मानी ही जाती है। साथ ही इस माह में जन्मे लोग भी भाग्यशाली माने जाते हैं। कहा जाता है कि जिन लोगों का जन्म सावन माह में होता है उन पर हमेशा शिव जी की कृपा बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चलिए जानते हैं सावन माह में जन्मे लोगों का भविष्य और स्वभाव कैसा होता है... 



Kanwar Yatra 2023: कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? ये है शिव जी को जल चढ़ाने के लिए सबसे शुभ दिन 

Sawan Month Born People Personality Astrology Sawan Me Janme Log kaise hote hai
सावन में जन्मे लोगों पर होती है शिव जी कृपा - फोटो : iStock

दिल के होते हैं साफ 
सावन के महीने में जन्मे लोगों का दिल बहुत साफ होता है। इनके मन में सबके लिए प्रेम होता है, जिसकी वजह से इन्हें चाहने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा होती है। वैसे तो ये हर परिस्थिति में शिव जी की तरह बड़े शांत रहते हैं परंतु कभी इन्हें गुस्सा आ जाए तो संभालना मुश्किल हो जाता है। 

Sawan Month Born People Personality Astrology Sawan Me Janme Log kaise hote hai
सावन में जन्मे लोगों पर होती है शिव जी कृपा - फोटो : iStock

प्रबंधन क्षमता होती है अच्छी 
इस माह में जन्मे लोगों की प्रबंधन क्षमता बहुत अच्छी होती है। कहा जाता है कि यदि ये लोग एक बार किसी काम को करने का मन बना लें तो उसे पूरा करके ही मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Month Born People Personality Astrology Sawan Me Janme Log kaise hote hai
सावन में जन्मे लोगों पर होती है शिव जी कृपा - फोटो : iStock

बनी रहती है शिव जी की कृपा 
सावन के महीने में जन्मे लोग भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों पर हमेशा शिव जी की कृपा बनी रहती है। ये लोग दिल के साफ होते हैं यही वजह है कि ये अक्सर अपने फैसले दिमाग की बजाए दिल से लेते हैं। वहीं कई बार भावनाओं में बहकर गलत निर्णय ले लेते हैं, जिसके कारण इन्हें नुकसान भी उठाना पड़ जाता है।

Sawan 2023: सावन में रक्षाबंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज समेत पड़ रहे ये व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट 

विज्ञापन
Sawan Month Born People Personality Astrology Sawan Me Janme Log kaise hote hai
सावन में जन्मे लोगों पर होती है शिव जी कृपा - फोटो : iStock

रिश्ते में होते हैं ईमानदार 
ज्योतिष शास्त्र की माने तो ऐसे लोग जल्दी प्यार में नहीं पड़ते हैं, लेकिन यदि इन्हें कोई पसंद आ जाए तो ये पूरी ईमानदारी के साथ अपना रिश्ता निभाते हैं। साथ ही अपने पार्टनर का पूरा ख्याल रखते हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed