Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2023: जानिए सावन के महीने में किस तरह के शिवलिंग का अभिषेक करने पर कौन सा फल मिलता है

Wed, 05 Jul 2023 07:00 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 05 Jul 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
sawan 2023 sawan month puja vidhi know shivling puja benefits during sawan
shivling - फोटो : istock

4 जुलाई से भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन का शुभारंभ हो चुका है। विशेष रूप से इस माह में सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने वाले भक्तों की सभी मुरादें पूरी हो जाती है। मान्यता है कि सावन के महीने में शिव-पार्वती पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं और सत्कर्म करने वाले अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। भगवान आशुतोष सावन में सिर्फ एक लोटा जल अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। शिव ग्रंथों में अलग-अलग प्रकार के शिवलिंग का महत्व बताया गया है, जिनका अभिषेक करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं किस प्रकार के शिवलिंग के पूजन से क्या फल मिलता है।

Trending Videos
sawan 2023 sawan month puja vidhi know shivling puja benefits during sawan
पार्थिव शिवलिंग
सावन के महीने में पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में समस्त कष्ट दूर होकर सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने वाले शिव साधक के जीवन से अकाल मृत्यु का भय दूर हो जाता है एवं भगवान शिव के आशीर्वाद से धन-धान्य,सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
sawan 2023 sawan month puja vidhi know shivling puja benefits during sawan
सोने का शिवलिंग
अगर आप धन संबंधित समस्या से काफी परेशान हैं या बहुत प्रयासों के बाद भी सफलता  नहीं मिलती है तो आपको सोने से बने शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। इससे आप पर शिवजी की कृपा होने के अलावा मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है, साथ ही आर्थिक तंगी  से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2023 sawan month puja vidhi know shivling puja benefits during sawan
थाने में रखा हुआ शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
चांदी का शिवलिंग
अगर आप चाहते हैं कि कभी भी धन-धान्य की कमी न हो तो चांदी से बने शिवलिंग की पूजा करें। भगवान शिव की कृपा से आपको जीवन में सुख-साधनों की प्राप्ति होती है।
 
विज्ञापन
sawan 2023 sawan month puja vidhi know shivling puja benefits during sawan
फूलों से बनाया गया शिवलिंग। - फोटो : अमर उजाला
पीतल का शिवलिंग
मान्यता है कि जो भक्त पीतल के शिवलिंग की पूजा-अर्चना करता है, साथ ही रुद्राभिषेक भी करता है उस पर भोलेनाथ अपनी कृपा बरसाते हैं। मनुष्य के हर तरह के दुख-दर्द और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed