Sawan 2022: सावन में सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए जरूर करें ये काम, बरसेगी महादेव की कृपा
सावन माह में प्रतिदिन स्नान के बाद जल के लोटे में 2 चमच्च कच्चा दूध डालकर शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय श्री शिवाये नमस्तुभ्यं मंत्र का जाप करें। ज्योतिष के अनुसार, इससे आपके पति को नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।
पार्वती जी को हरी चूड़ियां चढ़ाएं और खुद भी पहनें
सावन माह में चारों तरफ हरियाली छाई रहती है, इसलिए इस माह का हरे रंग से खास संबंध है। ऐसे में सावन के महीने में माता पार्वती को हरी चूड़ियां चढ़ाने से पति की आयु की लंबी होती है। साथ ही इस माह में प्रतिदिन विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए। इसके अलावा पति के करियर में सफलता के लिए हरी चूड़ियों का दान करना आपके लिए बहुत ही सौभाग्यकारी साबित होगा।
दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस महीने हर सोमवार और मंगलवार को महिलाओं को कुछ दान करना चाहिए। साथ ही मंगलवार को मां मंगला गौरी का व्रत रखना चाहिए। ऐसा करने से पति की आयु बढ़ती है।
मेहंदी
सावन माह में सोमवार के दिन महिलाओं को अपने हाथों में मेहंदी लगाना चाहिए। सावन में महीने मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ये सुहाग का प्रतीक माना जाता है। हरे रंग का संबंध बुध ग्रह से है। ऐसे में इस महीने मेहंदी लगाने से खूबसूरती भी बढ़ती है।